रीवा न्यूज: प्रस्तावना संविधान की आत्मा और संविधान राष्ट्र की आत्मा..डॉ. संतोष अवधिया

डिजिटल डेस्क रीवा।अधिवक्ता परिषद जिला इकाई रीवा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ कार्यालय रीवा में डॉ. संतोष अवधिया प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं परिषद के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं पुरुषोत्तम पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की विशिष्टियों को उदाहरण सहित समझाए और अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया गया । कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला महामंत्री राकेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्टडी सर्किल प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ,न्याय केंद्र प्रभारी रूद्रम तिवारी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमारी स्नेह, महिला प्रमुख सरोज कुशवाहा, सदस्य गण नरेंद्र तिवारी ,राकेश वर्मा, अरुण पटेल, अमर ज्योति गुप्ता एवं अन्य साथी अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। आभार प्रदर्शन परिषद के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद त्रिपाठी द्वारा किया गया।
Created On :  
