Rewa news: संविधान का सम्मान भाजपा की विचारधारा का अभिन्न अंग : राजेन्द्र शुक्ल

संविधान का सम्मान भाजपा की विचारधारा का अभिन्न अंग : राजेन्द्र शुक्ल
कांग्रेस के नेताओं के लिए भारत का संविधान केवल हवा में लहराने वाली किताब है : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

डिजिटल न्यूज़ रीवा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय अटल कुंज रीवा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता तथा विधायक सिद्धार्थ तिवारी एवं नरेन्द्र प्रजापति की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित गोष्ठी में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है। सौ से अधिक संविधान संशोधन करने वाली कांग्रेस को संविधान के सम्मान और संरक्षण की बात करने से पहले अपने इतिहास पर दृष्टि डालनी चाहिए। कांग्रेस और उसके गठबंधन के लिए संविधान केवल एक किताब है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए संविधान राष्ट्रजीवन और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभिन्न अंग है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए भारत का संविधान केवल हवा में लहराने वाली किताब है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के लिए संविधान राष्ट्रीय जीवन का सर्वोच्च आधार है। भाजपा सरकार ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया है।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1975 से 1977 के बीच कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल ने लोकतंत्र की हत्या की थी। उस दौरान बुद्धिजीवियों और समाज के नेतृत्वकर्ताओं को रातों-रात जेलों में डाल दिया गया। कांग्रेस ने बार-बार संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया है।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान किया है। संविधान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संविधान गौरव दिवस के अवसर पर हम सभी को संविधान के सम्मान, संरक्षण और उसकी मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, ममता गुप्ता, वरिष्ठ नेता राम सिंह, महाबली गौतम, योगेन्द्र शुक्ला, बृजेश पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :  

Tags

Next Story