- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 3...
Satna News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

- मैहर जिले के सरलानगर में भीषण हादसा
- पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से चारों को सिविल अस्पताल ले आई
- पुलिस ने मृतकों के शव मरचुरी में रखवाते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
Satna News: मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सरलानगर में एक भीषण दुर्घटना में 3 युवकों की जान चली गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को तकरीबन 8 बजे बाइक पर सवार होकर चार युवक कहीं जा रहे थे।
इस दौरान सरलानगर में फैक्ट्री के पास पहुंचते ही कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को ठोकर मारकर भाग निकला, जिससे चारों लोग गाड़ी समेत उछलकर सडक़ किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से चारों को सिविल अस्पताल ले आई, मगर तब तक रजनीश पुत्र रामगुलाम कुशवाहा 20 वर्ष, अमित पुत्र सीताराम दाहिया 21 वर्ष और शैलेन्द्र पुत्र श्यामसुंदर कुशवाहा 21 वर्ष, (तीनों निवासी डांड़ी, थाना कोतवाली-मैहर) की सांसें थम चुकी थी।
हॉस्पिटल में कोहराम
वहीं चौथे घायल आनंद पुत्र श्यामसुंदर कुशवाहा 22 वर्ष, निवासी धनवाही, को होश नहीं आया, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर भीषण हादसे की खबर लगते ही चारों युवकों के परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए, जिनकी चीख-पुकार से वहां मौजूद लोगों के आंखें भी भर आईं। पुलिस ने मृतकों के शव मरचुरी में रखवाते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
Created On :   9 Jun 2025 2:43 PM IST