- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नरवाई की आग : सतना में 580, मैहर...
Satna News: नरवाई की आग : सतना में 580, मैहर में 104 घटनाएं आईं सामने

- दोनों जिलों में प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद नरवाई जलाने की घटनाएं नहीं रुकीं।
- सतना जिले की नागौद तहसील में सर्वाधिक 140 घटनाएं दर्ज की गई हैं
Satna News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की कड़ी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले में और मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ ने मैहर जिले में खेतों से फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था, वहीं आदेश की अवहेलना पर आर्थिक दंड समेत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए जाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए थे।
दोनों जिलों में प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद नरवाई जलाने की घटनाएं नहीं रुकीं। 6 मई की स्थिति में सैटेलाइट के जरिए सतना जिले में 580 और मैहर जिले में 104 घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
नागौद में सर्वाधिक, मझगवां में सबसे कम
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया कि सतना जिले की नागौद तहसील में सर्वाधिक 140 घटनाएं दर्ज की गई हैं, तो वहीं मझगवां में मात्र 19 केस सामने आए हैं।
दूसरे नंबर पर 105 घटनाओं के साथ रघुराजनगर तहसील रही, तो कोटर में 73, रामपुर बाघेलान में 49, उचेहरा में 42, कोठी में 27 और बिरसिंहपुर में 21 घटनाएं पकड़ी गई हैं। वहीं मैहर जिले में 72 घटनाओं के साथ मैहर तहसील पहले नंबर पर रही, तो अमरपाटन में 24 और रामनगर में 8 प्रकरण सामने आए हैं।
Created On :   8 May 2025 1:51 PM IST