Satna News: एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में दर्ज हुई मां शारदा की चूनर

एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में दर्ज हुई मां शारदा की चूनर
एशिया बुक के आफीशियल्स ने इस आशय का प्रमाण पत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा।

Satna News: मैहर जिले की दूसरी वर्षगांठ पर रविवार को मैहर में श्रद्धालुओं ने साढ़े 3 किलोमीटर लंबी भव्य चूनर यात्रा निकाली। पहाड़ी पर स्थित सडक़ मार्ग से होते हुए चूनर यात्रा मंदिर की ड्योढ़ी तक पहुंची जहां माई के चरणों में चूनर अर्पित की गई। गौरव दिवस पर आयोजित भव्य चूनर यात्रा को एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में दर्ज किया गया है। एशिया बुक के आफीशियल्स ने इस आशय का प्रमाण पत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा। शंख ध्वनि और वेद मंत्रों के बीच महिलाएं लाल परिधानों में थीं जबकि पुरूषों ने श्वेत-पीत वस्त्र धारण कर रखे थे। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

लोक नर्तकों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

चूनर यात्रा के आगे-आगे पीले परिधानों में लोक नर्तक दल एवं गायक कलाकार देवी भक्ति के गीत गा रहे थे। रामनगर, अमरपाटन और मैहर तहसील के दूर-दराज क्षेत्रों से आई स्व-सहायता समूह की दीदीओं ने भजन-कीर्तन करते हुए अपनी सहभागिता दी। इससे पहले प्रभारी मंत्री राधा एवं मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने विधिवत पूजन-अर्चना कर चूनर यात्रा की शुरुआत की। कलेक्टर रानी बाटड, एसपी अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने भी साथ में थे।

Created On :   6 Oct 2025 1:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story