- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- वाहन मालिक के बेटे ने ड्राइवर पर...
सतना: वाहन मालिक के बेटे ने ड्राइवर पर किया हमला, अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क,सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत गौहारी गांव में मामूली विवाद पर युवक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र रामेश्वर प्रसाद यादव 32 वर्ष, निवासी गुडुहुरु, अपने ही गांव में चाय-पान की दुकान चलाने के साथ अन्नू सिंह निवासी मतहा, की बोलेरो भी चला रहा था।
15 सितंबर की रात को वह अन्नू सिंह के बेटे शौर्य उर्फ भइयू सिंह और उसके दो दोस्तों को लेकर गौहारी गया था, जहां रात करीब साढ़े 10 बजे गाड़ी बैक करने की बात पर आरोपी शौर्य और उसके दो दोस्तों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू जैसी चीज से पेट पर हमला कर दिया, जिससे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
निजी अस्पताल में चल रहा पीडि़त का इलाज
स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग गए, तो वहीं पीडि़त को इलाज के लिए बिरला हॉस्पिटल ले जाया गया। इस मामले में घायल युवक के बयान पर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Created On :   17 Sept 2024 3:43 PM IST














