- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- एक रात में 5 मंदिरों के ताले तोड़कर...
Satna News: एक रात में 5 मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

- एक रात में 5 मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी
- 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Satna News: अमरपाटन थाना अंतर्गत ओबरा गांव में एक ही रात में 5 मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के आभूषण, बर्तन और पूजन सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाश ने ग्रामीण जनों की आस्था के प्रतीक 5 मंदिरों के ताले तोड़कर देवी-देवता के लिए बनाए गए चांदी के आभूषण,घटा-घरियार,पूजा के बर्तन और सामग्री पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब चोरी की बात पता चली तो गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी प्रतीक सिंह बघेल पुत्र बृजराज सिंह 37 वर्ष ने तुरंत थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।तब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी।इसी दौरान मुखबिर से मिले सुराग पर ओबरा गांव के ही निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्म नारायण द्विवेदी 24 वर्ष को हिरासत में लेकर सवाल-जवाब किए तो आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया।
चुराया गया सामान बरामद
तब आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 30 हजार की सामग्री जब्त की गई।इसी के साथ चौबीस घंटे के अंदर शनिवार की दोपहर आरोपी धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Created On :   27 July 2025 11:53 AM IST