सिवनी: जिले में बने एक सैकड़ा पिंक बूथ, महिलाओं के हाथों में कमान, दिव्यांगों, बुजुर्ग के लिए भी किए गए विशेष इंतजाम

जिले में बने एक सैकड़ा पिंक बूथ, महिलाओं के हाथों में कमान, दिव्यांगों, बुजुर्ग के लिए भी किए गए विशेष इंतजाम
  • जिले में बने एक सैकड़ा पिंक बूथ
  • महिलाओं के हाथों में कमान

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में एक सैकड़ा की संख्या में पिंक बूथ बनाए गए हैं जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही रहेंगी। इन बूथों में महिलाओं के लिए खास इंतजाम होते हैं। हालांकि पुरुष भी इन बूथों में जाकर मतदान कर सकते हैं। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। ये बिना लाइन में लगे अपना मतदान कर सकते हैं।

सिवनी में सर्वाधिक पिंक बूथ

जिले में कुल 100 पिंक बूथ भी स्थापित किए गए हैं। जिसमें बरघाट में 25, सिवनी में 35, केवलारी में 20 तथा लखनादौन में 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ कुल 495 ऐसे मतदान केन्द्र हैं, जिनमें दो महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में महिला मतदाताओं की बात करें तो कुल १०७४०६२ मतदाताओं में से ५३३०४३ महिला मतदाता हैं। वहीं प्रत्याशियों की बात करें तो जिले की चार विधानसभाओं के कुल 46 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या चार है। जिसमें दो सिवनी और दो बरघाट में चुनाव लड़ रही हैं।

क्या होता है पिंक बूथ

भारत में पहली बार पिंक बूथ की शुरुआत २०१५ में बिहार विधानसभा से हुई थी। इसके बाद से इसे हर चुनावों में अपनाया जाता है। इन बूथों की खासियत यह है कि इसमें पिंक रंग को प्रधानता दी जाती है। इन बूथों क ो बनाने के लिए इस्तेमाल किया कपड़ा, टेबल क्लाथ, गुब्बारे से लेकर हर कुछ गुलाबी रंग का होता है। यहां पर बच्चों के खेलने की जगह भी होती है। इसे बनाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण से जोडक़र देखा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला व पुरुषों को वोट देने क ा सुखद अनुभव देना है। उन्हें बूथ तक लाने की पहल है ताकि चुनावी प्रक्रिया में उनकी अधिक भागीदारी हो सके।

दिव्यांगों, बुजुर्गों के लिए भी इंतजाम

जिले में दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान केंद्रों में खास इंतजाम किए गए हैं। जिले में ९३७६ दिव्यांग मतदाता हैें। जिसमें से बरघाट में १४५६, सिवनी में २२०८, केवलारी में २८२१ और लखनादौन में २८९१ दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से १४४ दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए सहमति दी थी। शेष मतदाता आज वोट कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में जहां रैम्प बनाए गए हैं वहीं मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी। मतदान केन्द्रों पर तैनात किए जा रहे मतदान कर्मियों को भी मतदान में दिव्यांगों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं को भी बिना लाइन में लगे मतदान की सुविधा मिलेगी। जिले में ८० बरस से ऊपर के कुल १०२१८ मतदाता हैं। जिसमें बरघाट में २२१४, सिवनी में २७८८, केवलारी में २३६४ और लखनादौन में २८५२ मतदाता हैं। जिनमें से ३३० मतदाताओं ने घर से वोट की सुविधा का लाभ उठाया है। शेष मतदाता आज वोट कर सकते हैं।

Created On :   17 Nov 2023 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story