- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- उगली रेंज के मोहगांव पारटोला गांव...
Seoni News: उगली रेंज के मोहगांव पारटोला गांव के कुएं में गिरा तेंदुआ शावक

By - Bhaskar Hindi |28 April 2025 1:18 PM IST
- फिलहाल शावक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
- जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
Seoni News: वन विकास निगम के उगली रेंज के मोहगांव पारटोला गांव में रविवार की सुबह एक तेंदुआ शावक कुएं गिर गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
इस संबंध में वन विकास निगम की संभागीय प्रबंधक भारती ठाकरे ने बताया कि तेंदुआ शावक कुएं में गिरा है। उसकी उम्र करीब तीन माह है। उसके साथ मां भी है लेकिन वह कहीं नजर नहीं आ रही।
फिलहाल शावक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पेंच की टीम मौके पर पहुंची है। बताया गया कि जंगल से भटककर वन्यजीव गांव की ओर आ रहे हैं।
Created On :   28 April 2025 1:18 PM IST
Next Story