- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सिवनी से किया था बाघ का...
सिवनी से किया था बाघ का शिकार,एसटीएसएफ और टीएसएफ ने की कार्रवाई

By - Raja Verma |9 Aug 2023 5:53 PM GMT
- आरोपियों से पूछताछ की जा रही
- बाघ के शिकार के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
- प्रथम दृष्टया प्रकरण में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले हैं
डिजिटल डेस्क, सिवनी। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल और टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर की संयुक्त टीम ने बाघ के शिकार के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को टीम ने दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के वन परिक्षेत्र कटंगी से गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाघ के मूंछ के बाल, हड्डियां और नाखून जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही।
एसीसीएफ ने बताया कि आरोपियों ने बाघ का शिकार बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के बेहरई परिक्षेत्र के जंगल से करंट लगाकर किया था। इसके बाद उसके अंग निकालकर उसको बेचने की कोशिश रहे थे। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। प्रथम दृष्टया प्रकरण में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
Created On :   9 Aug 2023 5:53 PM GMT
Next Story