शहडोल: होलिका दहन को निकले युवक की कुएं में मिली लाश

होलिका दहन को निकले युवक की कुएं में मिली लाश
  • तीन दिन बाद मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
  • सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
  • सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। होलिका दहन करने के लिए घर से निकले युवक की लाश तीन दिन बाद कुएं में पाई गई। परिजनों ने हत्या आशंका जताई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्रा गांव की है। जानकारी के अनुसार ग्राम लफदा निवासी राजू सिंह होलिका दहन के दिन घर से निकला था। सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

इस बीच बुधवार की सुबह उसके घर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गुर्रा के एक गुएं में लाश देखी गई। उसकी पहचान तीन से लापता राजू सिंह के रूप में की गई। कुएं में शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। हालांकि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी गई है।

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध अवस्था में लाश पाई गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Created On :   28 March 2024 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story