शहडोल: आदमी, जीवन में कोई ना कोई बड़ी गलती कर लेता है उसके बाद पछताता है - प्रहलाद

आदमी, जीवन में कोई ना कोई बड़ी गलती कर लेता है उसके बाद पछताता है - प्रहलाद
  • सीधी लोकसभा में भाजपा छोड़ गोंगपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अजय प्रताप सिंह के मामले में प्रदेश के पंचायत मंत्री बोले...
  • शहडोल पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल ने यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद किया।
  • यह चुनाव इस बात का भी चुनाव है कि आने वाले 25 साल में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बने

डिजिटल डेस्क,शहडोल। शहडोल संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी तथा प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ‘आदमी, जीवन में कोई ना कोई बड़ी गलती कर लेता है, उसके बाद पछताता है’।

प्रहलाद ने ये बात सीधी लोकसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा भाजपा छोडऩे और गोंगपा से चुनाव लडऩे के ऐलान पर कही। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को शहडोल पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल ने यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद किया।

चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की तैयारी जानी और अपनी बातें रखी। संवाद के बाद मीडिया से चर्चा में मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद, कुनीति, अमर्यादित व्यवहार और विकास को स्वीकार नहीं करने के कारण ऐसी परिस्थितियां निर्मित कर ली है कि लोग दूर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ऐसे नेता हैं जो देश ही नहीं दुनिया में परचम लहराने वाले हैं। यह चुनाव इस बात का भी चुनाव है कि आने वाले 25 साल में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बने। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने की बात पर उन्होंने कहा कि दो बड़ी बाते शताब्दियों के बाद हुई हैं।

पहली, अयोध्या में रामलला की स्थापना और दूसरी हमारी नीतियां। हम भारत के हर नागरिक के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए कोई हमारे विचारों से जुड़ रहा है तो अच्छी बात है।

Created On :   22 March 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story