- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- मां ने कहा कुछ कामधाम क्यों नहीं...
शहडोल: मां ने कहा कुछ कामधाम क्यों नहीं करते तो बेटा फांसी पर झूल गया
By - Sanjana Namdev |25 Dec 2023 7:08 AM GMT
एक 35 वर्षीय युवक मां की फटकार सहन नहीं कर सका और फांसी के फांसी के फंदे पर लटक गया। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी में सामने आई है। पुलिस के अनुसार नरेश सिंह पिता लाला सिंह गोंड़ कुछ काम धंधा नहीं करता था। रोज की तरह जब वह घर लौटा तो मां ने कहा कि शादी शुदा हो, कुछ काम वाम कर लो। मां ने फटकार लगाई। नरेश को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने घर के कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया मृतक युवक बेरोजगार था, काम धंधा की तलाश भी नहीं कर रहा था। उसकी मांग अक्सर काम करने को कहती, तो वह नाराज हो जाता। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   25 Dec 2023 7:08 AM GMT
Next Story