शहडोल: बैगा परिवार के लिए तीस दिन में बनाया पक्का आवास

बैगा परिवार के लिए तीस दिन में बनाया पक्का आवास
  • प्रदेश का पांचवा सबसे तेज निर्माण
  • कठौतिया की लमिया बैगा ने कहा-अब बारिश में टपकती छत से नहीं होगी परेशानी
  • प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना से पक्का मकान का सपना साकार हुआ।

डिजिटल डेस्क,शहडोल। बैगा परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाए जाने के लिए तेजी से आवास का निर्माण किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के कठौतिया में सामने आया है।

यहां बैगा महिला के लिए तीस दिन में पक्का मकान तैयार हो गया। कम समय में पीएम आवास का मकान तैयार होने का यह प्रदेश का पांचवा मामला है। मकान पाकर लामिया बैगा ने कहा कि पहले कच्चे मकान में गुजर बसर में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था।

ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी।

मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके मन में पक्के आवास का सपना कौसों दूर दिखता था। प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना से पक्का मकान का सपना साकार हुआ।

जिले में बन रहे 11 हजार 907 आवास

पीएम जनमन योजना से बैगा परिवारों के लिए जिलेभर में 11 हजार 907 पीएम आवास का निर्माण हो रहा है। इसमें 10 हजार 307 परिवारों को पहली किश्त की राशि भी ट्रांसफर हो गई है। इनमें से 2 हजार 842 परिवारों का निर्माण प्लिंथ लेवल तक पहुंच गया है। 8 लोगों का काम छत तक पहुंच गया है।

बैगा आवास में लाएं तेजी: कलेक्टर

प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत बैगा परिवारों के लिए बनाए जा रहे बैगा आवासों की समीक्षा सोमवार को कलेक्टर वंदना वैद्य ने की। उन्होंने कठौतिया में लमिया बैगा के आवास का उदाहरण देते हुए अन्य निर्माण भी इसी तेजी से करने के निर्देश दिए।

Created On :   20 Feb 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story