- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के...
Shahdol News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा

- ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है।
- सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है
Shahdol News: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर 31 अगस्त को रतलाम प्रवास के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही हमलावरों की पहचान कर ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है। नित नये नशे के उद्योगों की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहां से करोड़ों रूपये की सामग्री प्राप्त हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। उनका प्रयास है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो जो कि उड़ता प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
प्रदेश अध्यक्ष पर हमला नशा माफिया की चाल भी हो सकती है। सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है इसमें संदेह इसलिए भी पैदा होता है कि पकड़े जा रहे नशे के कारोबारियों के भाजपा नेताओं के साथ और आरोपियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, श्रीनिवास शर्मा, महमूद अहमद, राम नरेश तिवारी, पार्षद पूर्णेंद्र मिश्रा, आशुतोष यादव, हीरालाल प्रजापति, जितेंद्र सिंह, शिवशंकर शुक्ला, अनूप सिंह, प्रेमधारी सिंह, जयकरण सिंह, अनुपम गौतम, सिराज खान, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   2 Sept 2025 1:46 PM IST