शहडोल: जिला अस्पताल में नहीं मिला वाहन, दोपहिया से शव ले जाने विवश हुए परिजन

जिला अस्पताल में नहीं मिला वाहन, दोपहिया से शव ले जाने विवश हुए परिजन

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिला चिकित्सालय में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक आदिवासी वृद्ध की मौत के बाद शव ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिल सका, तो परिजन दोपहिया वाहन से शव ले जाने को विवश हुए। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने इस बड़ी लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए संचालनालय का 14 माह पुराना वह आदेश दिखाया, जिसमें शव वाहन के लिए नगरीय निकाय की जिम्मेदारी बताई गई थी। वहीं अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों को यह कहते हुए हटा दिया गया कि उन्हें जानकारी होते हुए भी उन्होंने प्रबंधन को क्यों नहीं बताया।

यह है पूरा मामला

मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम धुरवार निवासी ललुईया बैगा (56) को रविवार की सुबह जिला चिकित्सालय लाया गया। परिजन जब उसे लेकर पहुंचे तो डॉक्टर नहीं थे, बताया गया कि वे पोस्टमार्टम के लिए गए हैं। मरीज को मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। स्ट्रेचर में रख शव अस्पताल के बाहर शेड में रखवा

Created On :   27 Nov 2023 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story