वर्धा: हिरण का शिकार कर होटल में मना रहे थे पार्टी, गिरफ्त में दो

हिरण का शिकार कर होटल में मना रहे थे पार्टी, गिरफ्त में दो
  • वनविभाग कानून के तहत अपराध दर्ज
  • हिरण का शिकार
  • मना रहे थे पार्टी

डिजिटल डेस्क, वर्धा. हिरण का शिकार कर सावंगी के ठाकरे किचन होटल में पार्टी करने का मामले में सावंगी पुलिस ने आठ लोगों पर वनविभाग कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं दो लोगों को वनविभाग ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभाकर चोंदे व सुमित अशोक मुन शामिल हैं। उक्त कार्रवाई मंगलवार, 10 अक्टूबर को की गई। परंतु हिरण की शिकार करनेवाला मुख्य आरोपी फरार होने की जानकारी है। हिरण के मटन पार्टी में शहर का बिल्डर तथा पूर्व सरपंच भी शामिल होने की वनविभाग में चर्चा है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्धा से 15 किमी दूरी पर आंजी बड़ी परिसर में हिरण का शिकार करने की जानकारी वनविभाग ने दी है। 8 अक्टूबर को सावंगी टी प्वाइंट चौक के ठाकरे किचन होटल में हिरण के मटन की पार्टी हुई।

रविवार को 8-10 लोग पार्टी करने के लिए सावंगी मेघे के किचन होटल में गए थे। परंतु होटल में से एक व्यक्ति ने हिरण का मांस निकालकर रख दिया। जिससे विवाद होने के कारण मामला यह उजागर हुआ।

जिसके बात यह खबर वनविभाग तक पहुंची। मंगलवार 10 अक्टूबर को वन अधिकारियों ने सावंगी मेघे स्थित ठाकरे किचन होटल की की तलाशी ली। जिससे फ्रीज में मिला हिरण का मांस जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रभाकर चोंदे व सुमित अशोक मून को करंजी भोगे से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Created On :   12 Oct 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story