चुनावी दंगल: वर्धा से कृष्णा कावले हिंदराष्ट्र संघ पार्टी के उम्मीदवार, सात राज्यों में लड़ेगी चुनाव

वर्धा से कृष्णा कावले हिंदराष्ट्र संघ पार्टी के उम्मीदवार, सात राज्यों में लड़ेगी चुनाव

    डिजिटल डेस्क, वर्धा. हिंदराष्ट्र संघ पार्टी पहली बार लोकसभा चुनाव में उतर रही है। उसने पहली सूची जारी की है। इस सूची में महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगड़ राज्य के दस उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। हिंदराष्ट्र संघ पार्टी इस आम चुनाव में सात राज्यों की 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

    वर्धा से कृष्णा कावले उम्मीदवार होने की जानकारी हिंद राष्ट्र संघ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुशवाह ने रविवार, 24 मार्च को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में दी। कुशवाह ने बताया कि, पहली सूची में महाराष्ट्र से पांच, उत्तर प्रदेश से 1, गुजरात से 1, छत्तीसगढ़ से 1 व बिहार से 2 उम्मीदवारों को सीटें मिली हैं।

    जल्द ही दूसरी सूची भी जारी होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा वर्धा लाेकसभा के उम्मीदवार कृष्णा कलोड़े ने बताया कि यह पार्टी का पहला आम चुनाव है। पार्टी पूरे दमखम के साथ लोगों के बीच जा रही है और धर्म न जात, सिर्फ मानवता की बात इस टैग लाइन के आधार पर वोट देने की अपील कर रही है।

    पार्टी शिक्षा, कृषि एवं स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए आम जन के बीच है। साथ ही ये उम्मीद जताई कि राजनीतिक अस्थिरता के दौर में जनता हमारे विचारों को समझेगी और सपोर्ट करेगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरनाथ परब ने कहा कि देश की जनता हमारे विचारों को समझेगी और अपना अमूल्य वोट देकर सहमति प्रदान करेगी। यह भी पढ़े -वर्धा लोकसभा क्षेत्र - भाजपा प्रतिद्वंदी के लिए मुंबई में चल रही कश्मकश पार्टी के सहसचिव सागर शिवराम ने कहा कि हम बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करने आए हैं।


    समुद्रपुर में ली गई मतदाताओं को जागरुक करने की शपथ

    लोकसभा चुनाव की पार्श्वभूमि पर मतदाता जनजागरण करने तथा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर अलग-अलग उपक्रम चलाए जा रहे हैं। समुद्रपुर तहसील में आशा डे के उपलक्ष्य में आशा कर्मचारियों ने मतदान करने के बारे में शपथ ली। भयमुक्त वातावरण तथा किसी भी लालच के झांसे में नहीं आते हुए मतदान करना तथा वंश, जाति, धर्म, पंथ आदि का भेदभाव नहीं करते हुए हम सभी लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इस आशय की शपथ इस समय ली गयी।

    Created On :   26 March 2024 10:51 AM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story