नौतपा के बाद भी कम नहीं हुआ पारा, अब ये उमस कर रही परेशान

नौतपा के बाद भी कम नहीं हुआ पारा, अब ये उमस कर रही परेशान
  • कम नहीं हुआ पारा
  • नौतपा के बाद भी राहत नहीं
  • नागरिकों को मानसून का बेसब्री से इंतजार

डिजिटल डेस्क, वर्धा. नौतपा के बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। बुधवार को भी गर्मी रही। इससे पहले मंगलवार को तापमान करीब 42 डिग्री दर्ज किया गया था। दिनभर गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। गर्म हवाओं के कारण लू लगने के आसार बने हुए हैं। मंगलवार दोपहर बादल छा गए। बादल छाने के बाद भले ही लोगों ने तेज धूप से कुछ देर तक राहत तो महसूस की हो लेकिन बाद में उमस ने हलाकान कर दिया। चिपचिपाती गर्मी ने आम लोगों को हलाकान कर दिया है। इस कारण गर्मी से निजात पाने के लिए अब बारिश का इंतजार शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल केरल तट पर मानसून के पहुंचने में करीब 5 दिनों की देरी होगी। केरल में मानूसन के दस्तक देने के बाद करीब पखवाड़े भर बाद ही मानसून महाराष्ट्र में सक्रिय हो पाएगा।

Created On :   7 Jun 2023 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story