चुनावी तैयारी: वर्धा लोकसभा क्षेत्र - भाजपा प्रतिद्वंदी के लिए मुंबई में चल रही कश्मकश

वर्धा लोकसभा क्षेत्र - भाजपा प्रतिद्वंदी के लिए मुंबई में चल रही कश्मकश
  • भाजपा प्रत्याशी का प्रचार जारी
  • प्रतिद्वंदी के नाम पर सस्पेंस बरकरार

डिजिटल डेस्क, वर्धा. लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रामदास तड़स का प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कौन बनेगा, इसे लेकर मुंबई में मंथन चल रहा है। वर्धा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने दूसरी सूची में वर्तमान सांसद रामदास तड़स को तीसरी बार मैदान में उतारा है। भाजपा के खिलाफ हमेशा कांग्रेस से उम्मीदवार मैदान में उतारा जाता रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर भी इस सीट पर होती आई है। इस कारण महाविकास आघाड़ी के समक्ष कांग्रेस का ही दमदार उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव रखा गया है।

इस बार कांग्रेस की ओर से आर्वी के पूर्व विधायक अमर काले, किसान नेता शैलेश अग्रवाल का नाम आगे चलने की बात सामने आ रही है। किसान नेता शैलेश अग्रवाल मुंबई, दिल्ली के नेताओं से मिल कर आ चुके हैं। महाविकास आघाड़ी के तीन दल कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार गुट), शिवसेना (उबाठा) हैं।

इधर चर्चा है कि वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से महाविकास आघाड़ी के मित्र दजों में से राकांपा (शरद पवार गुट) का कोई उम्मीदवार तड़स के खिलाफ लड़ सकता है। इसमें मोर्शी-वरूड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हर्षवर्धन देशमुख का नाम चल रहा है। वे एक माह से संपर्क बनाए हुए हैं। महाविकास आघाड़ी के तीसरे दल शिवसेना (उबाठा) के लिए नागपुर के म्हाडा के पूर्व सभापति किशोर कन्हेरे का नाम चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी का प्रचार जारी, प्रतिद्वंदी के नाम पर सस्पेंस बरकरार

वर्धा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रामदास तड़स ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। मगर प्रतिद्वंदी पार्टी के उम्मीदवार के नाम पर अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। प्रतिद्वंदी के नाम पर अब तक मंथन चालू है। वर्धा लोकसभा क्षेत्र में तड़स के प्रतिद्वंदी के रूप में अमर काले, शैलेश अग्रवाल, हर्षवर्धन देशमुख, किशोर कन्हेरे के नाम सामने आ रहे हैं।


Created On :   19 March 2024 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story