यवतमाल: मोबाइल टाॅवर पर चढ़कर शराबी ने मचाया हंगामा, मशक्कत के बाद उतारा जा सका नीचे

मोबाइल टाॅवर पर चढ़कर शराबी ने मचाया हंगामा, मशक्कत के बाद उतारा जा सका नीचे
  • शराब के नशे में युवक टावर पर चढ़ा
  • 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा जा सका नीचे

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. शराब के नशे में युवक शहर के पलसवाड़ी कैम्प परिसर में स्थित बीएसएनल टॉवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने शहर पुलिस को इसकी सूचना दी। शहर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया गया। युवक किसी की कोई बात नहीं सुन रहा था। आस-पास के लोगों से उसका नाम मोहन भांदककर(38) बताया। आखिरकर कई घंटे की मेहनत के बाद युवक को नीचे उतारने में सफलता हाथ लगी।जानकारी के अनुसार यह युवक गुरुवार 23 मई की सुबह 6 बजे के करीब टाॅवर पर चढ़ गया।

कुछ देर बाद लोगों को इसका पता चला। बताया जाता है कि इस युवक का शराब पीने की लत है। लोगों ने उसे टाॅवर पर चढ़ने की वजह पूछी तो वह कुछ नहीं बोल रहा था। इस कारण शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ने की बात परिसर के लोग कह रहे थे। दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी विनोद खरात, रोहित पाली, निखिल पाठक, रोहित इमलिकर, रवि चौधरी, विपीन रहानंदाले आदि घटनास्थल पर पहंुचकर उसे नीचे उतारने के प्रयास करते रहे। लेकिन वह कोई प्रतिसाद नहीं दे रहा था। इस कारण परिसर का जुबैर और अन्य एक युवक टॉवर पर चढ़कर मोहन को नीचे उतरने का प्रयास करने लगे। वह युवक पानी मांग रहा था।

कड़ी धूप में ऊपर पानी लेकर जाना असंभव था। आखिर ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जुबैर नामक युवक ने उसे नीचे उतारा। सुबह 6 बजे चढ़े मोहन को दोपहर को तकरीबन 4.30 बजे तक मोहन टॉवर पर रहने से उसकी हालत खराब हो गई। टाॅवर से उतारते ही मोहन को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जा गया। इस वक्त जुबैर नामक युवक समेत दमकल विभाग के टीम ने कड़ी मेहनत की। समाचार लिखे जाने तक टाॅवर पर चढ़ने की वजह पता नहीं चल पायी थी। शराब के नशे में यह हरकत करने की बात परिसर में मौजूद लोग कह रहे थे।

Created On :   24 May 2024 1:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story