एक साथ निकले चार जनाजे, 4 बच्चे हुए अनाथ - जानिए क्या हा मामला

एक साथ निकले चार जनाजे, 4 बच्चे हुए अनाथ - जानिए क्या हा मामला
  • एक के बाद एक जनाजा देखकर दिल दहल उठा
  • हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
  • 4 बच्चे हुए अनाथ

डिजिटल डेस्क, मारेगांव। शहर के शेख परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद जब एक के बाद एक चार जनाजे निकले, तो देखने वालों का दिल भी दहल उठा। हादसा घुग्गुस के पास कार का टायर फटने से हुआ था। जिसके बाद चारों को जब शनिवार दोपहर दफनाने कब्रस्तान ले जाया जा रहा था। तब हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इन ंमौतों के बाद 4 बच्चे अनाथ हो गए। उल्लेखनिय है कि शेख परिवार के दो भाई और उनकी पत्नियां राजूरा में सगाई कार्यक्रम से लौट रही थीं। उस समय चिंचाला गांव के पास हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ था।

हादसे के दौरान रफिक नबी वस्ताद शेख, उनकी पत्नी संजिदा रफिक शेख, छोटा भाई युसूफ नबी वस्ताद शेख और छोटे भाई की पत्नी मुमताज युसूफ शेख की मौत हो गई थी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इन चारों का शव गाड़ी को गैस कटर से काटकर निकाला गया। गुरूवार रात 9.30 बजे शव मारेगांव लाए गए, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। शेख के घर के पास हजारों की भीड़ उमड़ी थी। 4 जनाजे अलग- अलग बनाए गए थे। उनके घर से कब्रस्तान तक लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

Created On :   24 Jun 2023 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story