पूर्व मुख्यमंत्री नाईक के गृहग्राम गहुली में फैला गैस्ट्रो, 25 मरीजों का इलाज जारी

पूर्व मुख्यमंत्री नाईक के गृहग्राम गहुली में फैला गैस्ट्रो, 25 मरीजों का इलाज जारी
  • पानी दूषित होने से फैला गैस्ट्रो
  • पूर्व मुख्यमंत्री के गृहग्राम गहुली में फैला गैस्ट्रो
  • 25 मरीजों का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, पुसद (यवतमाल). राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का पैतृक गांव गहुली गैस्ट्रो की चपेट में है। यहां 25 लोग गैस्ट्रो से पीड़ित पाए गए। यहां सार्वजनिक जलापूर्ति के कुएं से गांव को दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे बच्चों से लेकर बूढ़ों को गैस्ट्रो से उल्टी-पेटदर्द की शिकायत सामने आई है। जिस कुएं से यह जलापूर्ति होती है, उसी कुएं के इर्द-गिर्द गांव से निकासी हुए पानी का नाला बहता है। उसी का पानी कुएं में आने की आशंका जताई जा रही है। पिछले तीन दिन से अबतक 25 गैस्ट्रो की चपेट में आ चुके हैं। यहां स्वास्थ्य केंद्र का भवन होने के बावजूद एक भी डाॅक्टर या नर्स नहीं है। गहुली के प्रशासक तथा ग्रामसेवक ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी, तो स्वास्थ्य दल पहुंचा है। इस स्वास्थ्य दल ने पीड़ितों का इलाज करना शुरू किया। यहां लाखों रुपए खर्च कर आरओ प्लांट का निर्माण किया गया, लेकिन वो सफेद हाथी बना हुआ है।

पानी दूषित होने से फैला गैस्ट्रो

डॉ. जय नाईक, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक गांव का पानी दूषित होने से गैस्ट्रो हुआ है। सभी नागरिकों को ग्राम पंचायत कार्यालय लाकर सलाइन दे उपचार किया जा रहा है। हालात नियंत्रण में है। सभी की हालत में सुधार देखा जा रहा है। डाॅक्टर और नर्स मरीजों पर ध्यान रखे हुए हैं।


Created On :   6 Jun 2023 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story