दर्दनाक हादसे: दुर्घटनाओं में दो की मृत्यु, पांच घायल

दुर्घटनाओं में दो की मृत्यु, पांच घायल
  • ट्रक से टकराई दोपहिया, युवक मृत
  • मालवाहक पलटा, चार महिलाएं घायल
  • दोपहिया की भिड़ंत में एक की मौत, एक जख्मी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिले में रविवार की रात और सोमवार की शाम अलग-अलग हुई तीन दुर्घटनाओं दो लोगों की मौत हो गई तो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। यह दुर्घटनाएं वणी, यवतमाल और बाभुलगांव तहसील में हुई।

वणी में रास्ते के किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार दोपहिया ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोपहिया सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान घुघ्घुस का अमराई वार्ड निवासी विजय श्रवण साहू (32) के तौर पर हुई है। हादसा रविवार की देर रात के दौरान तहसील के ग्राम पुरड के पास हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात विजय वणी शहर में अपना काम निपटाकर दोपहिया क्रमांक एमएच 34 बीसी 5144 से घर जा रहा था। इस दौरान ग्राम पुरड के पास रास्ते के किनारे खड़ा कोयले का ट्रक क्रमांक एमएच 34 एबी 6710 दिखाई नहीं देने से दोपहिया ने खडे़ ट्रक को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में विजय की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शिरपुर पुलिस को दी। शिरपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। परिसर में कोयले के ट्रक नियमों को ताक पर रखकर रास्ते के किनारे खड़े रहते हंै। रात के समय बीच रास्ते में ट्रक दिखाई नहीं देने से कई वाहनचालक हादसे का शिकार हुए हैं। प्रशासन ने इस ओर ध्यान देने की मांग हो रही है।

मालवाहक पलटा, चार महिलाएं घायल

उधर पांढरकवड़ा से पाटणबोरी के बीच मराठवाकड़ी गांव के पास कपास बिनकर घर लौट रही 6 महिला मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलट गया। हादसे में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सोमवार की शाम 6 बजे घटी। इन घायल महिलाओं को पांढरकवड़ा ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें बेबीताई आत्माराम आडे(55), कार्तिका गंगाराम सोयाम (55), करिश्मा महेश सोयाम (32), गायत्री विलास कनाके (35), रेणुका तुलसीराम आडे(56) और मनीषा गंगाप्रसाद आत्राम का समावेश है। इसमें से 3 से 4 की हालत ज्यादा खराब है। पांढरकवड़ा के पास खेतों में कपास चुनने के लिए पाटणबोरी से कुछ महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर लाया गया था। मराठवाडकी गांव के पास यह लोग जिस माल ढोनेवाले वाहन (पिकअप मैक्स) में बैठे थे। वह गाडी मराठवाकडी के पास पलटी हो गई। जिसके बाद इस गाडी में सवार यह महिलाएं गाडी के साथ गीरते हुए बाहर जा गीरी। जिसमें 3 से 4 महिलाओं को गंभीर चोटे आयी है तो बाकी भी महिलाओं को मामुली चोटे आयी है। इस घटना के बाद 3 से 4 महिलाएं उठ भी नही पा रही थी। जिससे उन्हे उसी रास्ते पर आवागमन करनेवाले अन्य वाहनों में बैठाकर पांढरकवडा ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गाडी में 6 महिलाएं सवार थी। चालक की लापरवाही के चलते यह गाडी पलटी हो गई। जिसके बाद यह लोग रास्ते पर और रास्ते के बाजू में जा गीरी। जिससे सिर भी रास्ते से टकराया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यह महिलाएं मुर्छीत अवस्था में थी। यह सभी महिलाएं मराठवाकडी गांव की बताई गई है।

दोपहिया की भिड़ंत में एक की मौत, एक जख्मी

वहीं बाभुलगांव तहसील के रानी अमरावती फाटा में दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार शाम 7.45 बजे की है। मृतक प्रीतेश प्रकाश ओंकार ( 32) निवासी रानी अमरावती है। अपनी दोपहिया पल्सर एमएच 29 बीटी 6206 से बाभुलगांव से अपने गांव रानी अमरावती जा रहा था, जबकि दूसरा बाइक सवार उमरखां मियाखां (25) निवासी बाभुलगांव दोपहिया डेस्टिनी एमएच 29 सीसी से अा रहा था। रानी अमरावती फाटा पर दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें प्रीतेश ओंकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उमरखां को आगे के इलाज के लिए यवतमाल ले जाया गया है।

Created On :   12 Dec 2023 1:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story