धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, 2 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, 2 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
  • 6 आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से मारा
  • 2 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। स्टैट बैंक चौक इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 6 आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात 10 बजे की है। मृतक का नाम चेतन बाबाराव चित्रिव उम्र 25 साल बताई जा रही गया है। इसके कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तर किया, जिसमें 2 को पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ी।

मामले की शिकायत मृतक के जीजा अजय डाेमाले उम्र 34 साल ने थाने में दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने शास्त्री नगर, गोदाम फैल निवासी राेहित सोनटक्के उम्र 24 साल, सुमीत सोनटक्के उम्र 19 साल, विनोद सोनटक्के उम्र 48 साल और राजेश सानेटक्के उम्र 49 साल सहित दो नाबालिगों को धर दबोचा।

विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक चेतन आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। तब से आरोपी चेतन को मारने के लिए ढूंढ रहे थे, शुक्रवार को आरोपियों ने सब्जीपत्ते के दुकान पर आकर को गालीगलौच भी की थी।

जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के हाथ में चाकू और डंडे थे। कुछ देर बाद ही स्टैट बैंक चौक पर चेतन की हत्या की खबर मिली। चेतन को दोपहिया से जिला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

अतिरिक्त एसपी पियूष जगताप, एसडीपीओ संजय पुज्जलवार, एलसीबी पीआई आधार सिंग सोनोने, शहर थानेदार सतिश चवरे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पड़ताल शुरू कर दी गई।

स्टैट बैंक चौक पर आए दिन मारपीट के मामले

भीड़भाड़वाले स्टैंट बैंक चौक में आए दिन मारपीट की वारदातें आम हो गई हैं। शराब और गांजे के नशे में तुल युवक विवाद करने लगते हैं। यहां पुलिस चौकी की मांग की जा रही है। इसके पहले भी पिस्टल से फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतारा गया था।

मृतक के खिलाफ भी हत्या का मामला था दर्ज

साल 2019 में चांदुर रेल्वे पुलिस थाने में चेतन चित्रिव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने की बात पुलिस सूत्रों से पता चली है। वह इस मामले में वो डेढ़ साल तक जेल में भी था। 4 साल पहले वह वर्धा से यवतमाल रहने के लिए आया था। जहां बहनों के साथ रहता था। यवतमाल आने के बाद वह अपराधिक गतिविधियों में शामिल हुआ था, उसपर यवतमाल पुलिस के रिकार्ड में कोई अपराध दर्ज नहीं है।

इस वर्ष 42 वे शख्स की हत्या

वर्ष 2023 की 1 जनवरी से अब तक 42 हत्याएं हो चुकी है।


Created On :   15 July 2023 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story