T20 World Cup 2026: अफगानिस्ता ने जीत के साथ किया अपने वर्ल्डकप अभियान का अंत, कनाडा को 82 रन से रौंदा, जादरान और नबी चमके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्डकप में आज के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगान टीम ने अपने वर्ल्डकप अभियान का अंत जीत के साथ किया। टूर्नामेंट में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही मैच में उसे न्यूजीलैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले ही मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका के हाथों डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। टीम को दो जीत ओमान और कनाडा के खिलाफ ही मिली। इस तरह दो जीत और दो हार के साथ अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-डी में तीसरे स्थान पर रही।
मैच की बात करें तो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी।
अफगानिस्तान की जीत में सबसे बड़े हीरो इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी रहे। जादरान ने जहां 56 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की सहायता से 95 रन की पारी खेली। वहीं मोहम्मद नबी ने बॉलिंग में 4 विकेट झटके। अफगानिस्तान की तरफ बैटिंग में सेदिकुल्लाह अटल ने 44 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन की पारी खेली।
कनाडा की तरफ से गेंदबाजी में जसकरन सिंह ने 3 विकेट लिए। बल्लेबाजी टीम की खराब रही। केवल हर्ष ठाकेर और साद बिन जाफर ही कुछ देर अफगानी गेंदबाजों का सामना कर सके। दोनों ने क्रमश 30 और 28 रन की पारी खेली। टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही 15 से ज्यादा का स्कोर कर सके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान।
कनाडा - दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल।
Created On :   19 Feb 2026 11:15 PM IST













