भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट किया घोषित, यह ऑलराउंडर बना इंग्लिस टीम का हिस्सा

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट किया घोषित, यह ऑलराउंडर बना इंग्लिस टीम का हिस्सा
  • डेन लॉरेंस करेंगे हैरी ब्रूक को रिप्लेस
  • पारिवारिक कारणों से वापस लौटे ब्रूक
  • दूसरी बार भारत दौरा करेंगे डेन लॉरेंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले हफ्ते से होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (25 जनवरी) से हैदराबाद के मैदान पर खेला जाना है। लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड टीम को हैरी ब्रूक के रूप में बड़ा झटका लगा है। हैरी ब्रूक निजी कारणों की वजह से सीरीज छोड़कर वापस इंग्लैड लौट गए हैं। अब बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया। इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक की जगह डेन लॉरेंस को टीम में शामिल किया गया है।

डेन लॉरेंस करेंगे हैरी ब्रूक को रिप्लेस

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज दोपहर में हैरी ब्रूक के वापस इंग्लैंड लौटने की जानकारी दी थी। तब बोर्ड ने कहा था कि उनके रिप्लेसमेंट का एलान बाद में किया जाएगा। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डेन लॉरेंस के रूप में हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "डेन लॉरेंस भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ेंगे। अगले 24 घंटे में ही लॉरेंस टीम के साथ जुड़ जाएंगे।" डेन लॉरेंस बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

पारिवारिक कारणों से वापस लौटे ब्रूक

हैरी ब्रूक के वापस इंग्लैंड लौटने को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा था, "हैरी ब्रूक निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और भारत दौरे पर वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हैरी ब्रूक टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंडिया वापस नहीं लौटेंगे। ब्रूक के परिवार ने मुश्किल समय में प्राइवेसी रखने की अपील की है। हम चाहते हैं कि ब्रूक के परिवार की प्राइवेसी का खयाल रखा जाए और उनके प्राइवेट स्पेस में दखल नहीं दिया जाए। उनके रिप्लेसमेंट का एलान जल्द ही किया जाएगा।"

दूसरी बार भारत दौरा करेंगे डेन लॉरेंस

हैरी ब्रूक की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए डेन लॉरेंस दूसरी बार भारत दौरा करने वाले हैं। डेन लॉरेंस पिछली बार चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। यहां उन्होंने सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 46 रन और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे। इसके अलावा उनके टेस्ट करियर पर नजर डाले, तो लॉरेंस ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 29 की औसत से 551 रन बनाए हैं।

Created On :   21 Jan 2024 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story