IPL 2026: दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 रन का टारगेट, केएल राहुल ने ठोका ऐतिहासिक शतक, नितीश राणा ने खेली 91 रन की पारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और बेटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन का विशाल स्कोर बनाया। बता दें कि यह इस सीजन का भी सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली को यह मैच जीतने के लिए 265 रन बनाने हैं।
राहुल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
दिल्ली के केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व 9 छक्के जड़े। यह आईपीएल में उनका 6वां शतक है। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की। राहुल के अलावा नितीश राणा ने 44 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए मात्र 95 गेंदों पर 220 रन की साझेदारी हुई।
पंजाब के बॉलरों की गेंदों पर आज राहुल और नितीश ने जमकर रन बनाए। सभी की इकॉनॉमी रेट 10 से ऊपर रहा। टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और बार्टलेट ने 1-1 विकेट झटका।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स
दिल्ली कैपिटल्स - पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स - विप्रज निगम, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर
पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
इम्पैक्ट प्लेयर्स - नेहल वढेरा, सुयांश शेडगे, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर
Created On :   25 April 2026 5:42 PM IST












