T20 World Cup 2026: शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्डकप को लेकर भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बवाल मचा हुआ है। बांग्लादेश इस बात पर अड़ा हुआ है कि वो वर्ल्डकप में उसके मैच भारत की जगह श्रीलंका में हों, जो कि भारत के साथ इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। हालांकि अब टूर्नामेंट में इतने कम दिन बचे हैं कि मैच रीशेड्यूल करना पॉसिबल नहीं है। इसी को लेकर इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी के दो बड़े अधिकारी बीसीबी से बात करने बांग्लादेश जाने वाले थे। लेकिन बांग्लादेश ने उनमें से एक अधिकारी जो कि भारतीय मूल का था, उसे वीजा नहीं दिया। इसके चलते केवल एक ही अधिकारी राजधानी ढाका पहुंच सका।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट और सिक्योरिटी प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव के साथ एक और अधिकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने ढाका जाने वाले थे, लेकिन उन्हें वीजा जारी नहीं किया गया। जबकि ये मीटिंग पहले से ही तय थी, इस वजह से केवल एंड्रयू ही ढाका गए।
दरअसल, आईसीसी का अपने अधिकारियों को ढाका भेजने का उद्देश्य मामले को शांत करना है। रिपोर्ट के मुताबिक ढाका पहुंचे आईसीसी के अधिकारी बीसीबी के सामने एक विस्तृत सुरक्षा योजना पेश कर सकते हैं। जिसमें ये बताया जाएगा कि बांग्लादेश टीम को भारत में कैसे सुरक्षित रखा जाएगा। एफग्रेव यहां केवल बीसीबी के अधिकारियों से ही नहीं बल्कि युवा और खेल मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
इस पूरे मामले की शुरूआत उस समय हुई जब बांग्लादेश में दो हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में भारत में कई लोगों ने बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान के आईपीएल में खेलने का विरोध किया। उन्हें आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में केकेआर ने करीब 9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था। उनको टीम में शामिल करने को लेकर भारत में कई लोगों ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान का विरोध किया।
इसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर फ्रेंचाइजी ने रहमान को रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके साथ ही बीसीबी ने आईसीसी को बताया कि वह टी20 वर्ल्डकप खेलने भारत नहीं आएगा। उसने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की। बता दें कि टी20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश को अपने लगी मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने थे।
Created On :   17 Jan 2026 4:18 PM IST












