India vs SA: कुलदीप और प्रसिद्ध के चौके से 270 पर सिमटी साउथ अफ्रीका, मैच और सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 271 रन

कुलदीप और प्रसिद्ध के चौके से 270 पर सिमटी साउथ अफ्रीका, मैच और सीरीज जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 271 रन
भारत और साउथ अफ्रीका के तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मेहमान टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। अब मैच के साथ सीरीज जीतने के लिए भारत को 271 रन बनाने होंगे।

डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। भारत और साउथ अफ्रीका के तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मेहमान टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। अब मैच के साथ सीरीज जीतने के लिए भारत को 271 रन बनाने होंगे। सीरीज के 1-1 मैच जीतकर दोनों टीमें बराबरी पर हैं।

विशाखापट्टनम के YS राजशेखर रेड्‌डी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह वनडे वर्ल्डकप 2023 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम ने किसी मुकाबले में टॉस जीता।

भारत का टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग के लिए बुलाने का फैसला सही साबित हुआ। टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से ओपनर क्विंटन डिकॉक ने शानदार शतक लगाया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका - टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

Created On :   6 Dec 2025 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story