आईपीएल 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल का 17वां सीजन, डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई और बैंगलोर के बीच ओपनिंग एनकाउंटर

इस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल का 17वां सीजन, डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई और बैंगलोर के बीच ओपनिंग एनकाउंटर
  • 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन
  • चेन्नई और बैंगलोर के बीच ओपनिंग मुकाबला
  • 26 मई को हो सकता है टूर्नामेंट का फाइनल मैच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का 17वां सीजन इस साल खेला जाना है। बीसीसीआई की ओर से इसका ऑफिशियल शेड्यूल आज जारी कर दिया गया है। इस सीजन की शुरुआत अगले महीने मार्च की 22 तारीख से हो रही है। जहां सीजन का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, फिलहाल केवल 21 मैचों के शेड्यूल का एलान किया गया है। टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल देश में होने वाले लोकसभा चुनावों के आधार पर बाद में किया जाएगा।

दो महीने से ज्यादा चलेगा टूर्नामेंट

इस साल अप्रैल महीने में देश भर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए इस बार आईपीएल का शेड्यूल अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा। फिलहाल केवल 17 दिनों के लिए कुल 21 मुकाबलों के शेड्यूल का एलान किया गया है। टूर्नामेंट के शेष 51 मैचों के शेड्यूल का एलान अलग-अलग फेज में किया जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। यह मुकाबले पिछले साल की तरह 60 दिनों के बजाय 67 दिनों में होंगे। साल 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे। तब भी इसी तरह से आईपीएल का शेड्यूल दो अलग-अलग फेज में जारी किया गया था।

आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच

22 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (चेन्नई)

23 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मोहाली)

23 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)

24 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर)

24 मार्च: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद)

25 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (बेंगलुरु)

26 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स (चेन्नई)

27 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (हैदराबाद)

28 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर)

29 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (बेंगलुरु)

30 मार्च: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (लखनऊ)

31 मार्च: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद)

31 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (वाइजैग)

01 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई)

02 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (बेंगलुरु)

03 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (वाइजैग)

04 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (अहमदाबाद)

05 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (हैदराबाद)

06 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (जयपुर)

07 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई)

07 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स (लखनऊ)

Created On :   22 Feb 2024 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story