आईपीएल 2024: सीजन की शुरुआत से पहले होटल रूम में डरे ईशान किशन, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

सीजन की शुरुआत से पहले होटल रूम में डरे ईशान किशन, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
  • होटल रूम में डरे ईशान किशन
  • मुंबई टीम ने शेयर किया वीडियो
  • अपने आप को देख डरे ईशान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। सभी टीमें नए सीजन की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। सीजन का ओपनिंग एनकाउंटर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ रहे हैं। इस बीच लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। लेकिन टीम के होटल रूम में पहुंचते ही डर के मारे ईशान किशन की हालत खराब हो गई है।

बुरी तरह से डरे ईशान किशन

दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ईशान किशन बुरी तरह से डरे हुए दिखाई दे रहे हैं। डर की वजह से ईशान की हालत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है कि वह अपने होटल रूम से बार भाग जाते हैं। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "देख लिया, टीम होटल में आते ही बोतल फ्लिप करने का नतीजा।" इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान अपने होटल रूम में एंट्री करते हैं। लेकिन उससे पहले ही उन्हें अपने दरवाजे पर एक नोट मिलता है जिसमें लिखा था, "डरना मना है।"

अपने आप को देख डरे ईशान

लेकिन ईशान इस स्टिकर को इग्नोर करके रूम में एंट्री करते हैं। जहां वह मिरर के सामने टेबल पर अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में पानी की बोतल फ्लिप करके अपने आप को मिरर में देखकर सेलिब्रेशन करते हैं। लेकिन सेलिब्रेशन के दौरान वह मिरर में अपने आप को एक अलग तरह से ही देखते हैं। मिरर में उईशान किशन, मुंबई इंडियंस, आईपीएल, आईपीएल 2024, ईशान किशन डरे, क्रिकेट, बीसीसीआई, विकेटकीपर ईशान किशन, ईशान किशन वीडियोनका अक्स कुछ और ही करता दिखाई देता है। जबकि वह खुद चुपचाप खड़े रहते हैं। इस देखकर ईशान बुरी तरह से डरकर अपने रूम से भाग जाते हैं। हालांकि, यह एक मजाकियां वीडियो था जो मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के टीम के साथ जुड़ने की जानकारी देने के लिए शेयर किया था।

Created On :   13 March 2024 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story