केकेआर के कप्तान की पत्नि के साथ हुई छेड़छाड़, बाइक से दो लड़को ने किया पीछा

केकेआर के कप्तान की पत्नि के साथ हुई छेड़छाड़, बाइक से दो लड़को ने किया पीछा
यह मामला दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके का है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फेमस क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नि साची मारवाह के साथ दिल्ली में दो लड़को ने छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी खुद साची ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इंस्टाग्राम पर साची ने बताया की गुरूवार 4 मई को वह रोज की तरह अपने काम से घर लौट रही थी। तभी दो लड़के बाइक से उनका पीछा करने लगे और जब उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी तो लड़कों ने कार में टक्कर भी मारी। हालांकि, इस दौरान साची ने उन लड़को की तस्वीर ले ली थी। इस बीच साची ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

साची ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को फोन लगाया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने रफा-दफा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि आप सुरक्षित घर पहुंच गई है, तो जाने दीजिए अगली बार कुछ हो तो नंबर नोट कर लेना।

बार बार मारी साची की कार को टक्कर

यह मामला दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके का है, जहां दो लड़कों ने बाइक केकेआर के कप्तान की पत्नि के साथ हुई छेड़छाड़, बाइक से दो लड़को ने किया पीछासे नितीश की पत्नी का पीछा किया। इतना ही नहीं दोनो लड़को ने कार को बहुत बार टक्कर भी मारी। इस घटना के दौरान साची ने उन दोनो लड़को का वीडियो भी बनाया और अपने सोशल मीडिया पर उसे शेयर किया।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

साची मरवाह के सोशल मिडिया एक्टिविटी के अनुसार वे एक आर्किटेक्चरल डिजाइनर हैं। उन्होने पुलिस पर यह आरोप लगाया है की उनके साथ हुई घटना के बारे में जब उन्होनें पुलिस को बताया तो पुलिस नें उनकी रिपोर्ट लिखने के जगह साची से यह कहा की 'अब तो आप सुरक्षित घर पहुंच गई है, तो अब इसे जाने दो! अगली बार गाड़ी का नंबर नोट कर लेना' इसका जवाब देते हुए साची ने कहा 'ओके कैप्टन अगली बार मैं उनका नंबर ले लूंगी'।

Created On :   6 May 2023 2:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story