मदद: प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी और मास्क बांट रहे मोहम्मद शमी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

BCCI share video of mohammed shami helping migrants amid coronavirus pandemic
मदद: प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी और मास्क बांट रहे मोहम्मद शमी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
मदद: प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी और मास्क बांट रहे मोहम्मद शमी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस महामारी के चलते देश में प्रवासी मजदूरों का अपने-अपने घरों की ओर पलायन जारी है। इस दौरान कई लोग मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शमी लोगों को जरूरत का सामान मुहैया कराते नजर आ रहे हैं। 

BCCI ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कोरोनावायरस के खिलाफ भारत एकजुट होकर लड़ रहा है। ऐसे में मोहम्मद शमी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नेशनल हाइवे-24 पर एक कैंप लगाया है। जहां वे घर लौट रहे लोगों को खाना और मास्क बांट रहे हैं। इस जंग में हम सब साथ हैं। वीडियो में शमी बसों में जाकर लोगों को खाना, पानी और मास्क बांटते दिखाई दे रहे हैं। BCCI के ट्वीट पर शमी ने कहा, धन्यवाद, यह तो हमारा फर्ज है।

बता दें कि रणजी ट्रोफी में बंगाल की ओर से खेलने वाले शमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। शमी लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर ही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो चैट के दौरान उन्होंने बताया था कि वह अपने गांव में आ चुके हैं। शमी घर के पीछे ही अपने फार्म हाउस पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी करते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 49 टेस्ट में 180, 77 वनडे में 144 और 11 टी-20 में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Created On :   2 Jun 2020 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story