- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- ICC Cricket World Cup 2019: Final, New Zealand vs England, ENG VS NZ, Kane Williamson, Eoin Morgan
दैनिक भास्कर हिंदी: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की जीत, न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन

हाईलाइट
- ICC वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया
- न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे
- जवाब में इंग्लैंड की टीम भी इतने ही रन बना सकी
- सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए
- ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड को विजय घोषित कर दिया गया
डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले का फैसला बाउंड्री के आधार पर हुआ। लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी इतने ही रन बना सकी और ये मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी 15 रन ही बना सकी और ये मैच एक बार फिर टाई पर खत्म हुआ। हालांकि इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड को विजय घोषित कर दिया गया।
सुपर ओवर: इंग्लैंड बैटिंग
बोल्ट की पहली गेंद | स्टोक्स ने 3 रन लिए |
दूसरी गेंद | बटलर ने 1 रन लिया |
तीसरी गेंद | स्टोक्स ने चौका लगाया |
चौथी गेंद | स्टोक्स ने 1 रन लिया |
पांचवीं गेंद | बटलर ने 2 रन लिए |
छठी गेंद | बटलर ने चौका लगाया |
कुल रन:15
सुपर ओवर: न्यूजीलैंड बैटिंग
आर्चर की पहली गेंद | वाइड |
पहली गेंद | नीशम ने 2 रन लिए |
दूसरी गेंद | नीशम ने छक्का लगाया |
तीसरी गेंद | नीशम ने 2 रन लिए |
चौथी गेंद | नीशम ने 2 रन लिए |
पांचवीं गेंद | नीशम ने 1 रन लिया |
छठी गेंद | गुप्टिल ने 1 रन लिया |
कुल रन:15
बटलर-स्टोक्स की शानदार पार्टनरशिप
242 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को सधी हुई शुरुआत दी। रॉय (17) ने बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। रॉय छठे ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर टॉम लाथम को स्टंप के पीछे कैच दे बैठे और आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बेयरस्टो (36), रूट (7) और मॉर्गन (9) भी जल्दी-जल्दी आउट हो कर पवेलियन लौट गए। 23.1 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन बटलर और स्टोक्स ने 110 रनों की शानदार पार्टनरशिप करते हुए इंग्लैड को इस परेशानी से उबारा।
स्टोक्स चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
196 रन के कुल स्कोर पर बटलर (59) के आउट होने के बाद ये मैच बेहद रोमांचक हो गया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 15 रन बनाने थे, बेन स्टोक्स (84*) क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि इंग्लैंड की टीम इस ओवर में 14 रन ही बना सकी और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। न्यूजीलैंड की तरफ से फर्गुसन और नीशम ने 3-3 विकेट झटके। गैंडहोम और हैनरी को 1-1 विकेट मिला। स्टोक्स को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। स्टोक्स ने 98 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
हेनरी निकोलस ने खेली 55 रनों की पारी
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी में सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 19, कप्तान विलियम्सन 30 और हेनरी निकोलस 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रॉस टेलर 15 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स नीशम 19 रन बनाकर आउट हुए। कॉलिन डी ग्रैंडहोम 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाथम 47 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए लियम प्लंकेट और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट साथ ही मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।
इंग्लैंड ने पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन
इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बन गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका खिताब जीता था। खिताब जीतने पर ईनाम के तौर पर इंग्लैंड को 28 करोड़ रुपए दिए गए। वहीं, फाइनल मुकाबला हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 14 करोड़ रुपए ही मिले। चैम्पियन बनने वाली टीम को सोने-चांदी से बनी 11 किलो की ट्रॉफी भी दी गई। 27 साल बाद इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। पिछली बार 1992 में फाइनल खेला था, जहां उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 1987 में उसे ऑस्ट्रेलिया और 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी बार फाइनल खेला। पिछली बार 2015 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
टीमें
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, जेम्स नीशम, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुसन।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: माइकल वॉन की भविष्यवाणी 100 प्रतिशत सही, भारत को हराने वाली दोनों टीम फाइनल में
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या विश्वकप सेमीफाइनल में धोनी के आउट होने पर फोटोग्राफर रोने लगा ?
दैनिक भास्कर हिंदी: 23 साल बाद क्रिकेट की दुनिया को मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup: रोहित ने कहा-30 मिनट की खराब क्रिकेट ने हमसे कप जीतने का मौका छीना
दैनिक भास्कर हिंदी: World Cup: फाइनल में पहुंचने के बाद मॉर्गन ने कहा- 2015 से यहां तक का सफर अविश्वसनीय