Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, कप्तान रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड का स्कोर 555/8

India vs England 1st test match live score Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2 virat kohli vs joe root
Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, कप्तान रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड का स्कोर 555/8
Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, कप्तान रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड का स्कोर 555/8
हाईलाइट
  • भारत इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है पहला टेस्ट मैच

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत-इंग्लैंड (India vs England) के बीच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने आज दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाते हुए 8 विकेट पर 555 रन बना लिए हैं। डॉम बेस (28) और जैक लीच (6) नाबाद खेल रहे हैं। इशांत शर्मा ने लगातार दो बॉल पर 2 विकेट लिए। उन्होंने 170वें ओवर की दूसरी बॉल पर जोस बटलर और तीसरी बॉल पर जोफ्रा आर्चर को पवेलियन भेजा। बटलर 30 और आर्चर शून्य पर आउट हुए। इशांत के टेस्ट में 299 विकेट हो गए हैं। 

35 साल से इंग्लैंड ने नहीं जीता चेपक
इंग्लैंड की टीम ने बीते 35 साल से चेपक यानी एम.ए चिदंबरम ग्राउंड में भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की। भारत यहां लगातार 35 साल से अजेय है। इंग्लिश टीम ने 1985 में आखिरी बार जीत दर्ज की थी। भारत इंग्लैंज के बीच 2016 में आखिरी बार इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला गया था। 1985 के बाद भारत ने लगातार तीन बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। अब 4 साल बाद दोनों टीमें इस ग्राउंड पर आमना-सामना कर रही हैं।

मौसम और पिच का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में अभी 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर होगा। बात अगर पिच की करें तो यहां कुल 32 टेस्ट मैच खेल गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 मैच जीतीं है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम भी 10 मैच जीती है। इस मैदान पर एवरेज स्कोर 338 फर्स्ट इनिंग, 356 सेकेंड इनिंग, 240 थर्ड इनिंग, 157 फोर्थ इनिंग का रहा है। 

भारत 11: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड 11: डॉमनिक सिबली, रोरी बर्न्स, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ऑली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।

 

Day 1: India vs England 1st Test Scorecard

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Rory Burns c Pant b Ashwin 33 60 2 0
Dominic Sibley lbw b Bumrah 87 286 12 0
Dan Lawrence lbw b Bumrah 0 6 0 0
Joe Root not out 128 197 14 1
Total: 263-3 in 89.3 Overs
Bowler Overs Maiden Runs Wickets
Ishant Sharma 15 3 27 0
Jasprit Bumrah 18.3 2 40 2
R Ashwin 24 2 68 1
Shahbaz Nadeem 20 1 69 0
Washington Sundar 12 0 55 0


 

Created On :   6 Feb 2021 2:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story