IPL 2020 की नीलामी खत्म, पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

IPL 2020 auction ends, Cummins becomes most expensive foreign buy
IPL 2020 की नीलामी खत्म, पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
IPL 2020 की नीलामी खत्म, पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की नीलामी गुरुवार को पहली बार कोलकाता में हुई। 338 खिलाड़ियों को इस नीलामी में शामिल किया गया था जिन पर फ्रेंचाइजियों ने दाव लगाया। नीलामी के दौरान कुल 62 खिलाड़ी सोल्ड हुए, जिसमें 29 विदेशी क्रिकेटर भी शामिल है। आईपीएल की आठ टीमों ने इन खिलाड़ियों पर 140.3 करोड़ रुपये खर्च किए।

पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ में खरीदा। जबकि ग्लेन मैक्सवेल (KXIP, 10.75 करोड़ रुपये), क्रिस मॉरिस (RCB, 10 करोड़ रुपये), शेल्डन कॉटरेल (KXIP, 8.5 करोड़ रुपये), नाथन कुल्टर नाइल (MI, 8 करोड़ रुपए) शिमरोन हेटमेयर (7.75 करोड़ रुपये) और पीयूष चावला (6.65 करोड़ रुपये) में सोल्ड हुए।

पढ़िए 62 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:

बल्लेबाज

प्लेयर बेस प्राइज सोल्ड रेट फ्रेंचाइजी
क्रिस लिन(ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 2 करोड़ मुंबई इंडियन
एरॉन फिन्च(ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ 4.4 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जेसन रॉय(इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
इयॉन मॉर्गन(इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 5.25 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
रॉबिन उथप्पा 1.5 करोड़ 3 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
प्रियम गर्ग  20 लाख 1.9 करोड़ हैदराबाद सनराइजर्स
विराट सिंह  20 लाख 1.9 करोड़ हैदराबाद सनराइजर्स
राहुल त्रिपाठी  20 लाख 60 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
हेटमायर (वेस्टइंडीज) 50 लाख 7.75 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
डेविड मिलर (द अफ्रीका) 75 लाख 75 लाख राजस्थान रॉयल्स
सौरभ तिवारी 50 लाख 50 लाख मुंबई इंडियंस
टॉम बेंटन (इंग्लैंड) 1 करोड़ 1 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स

ऑलराउंडर

प्लेयर बेस प्राइज सोल्ड रेट फ्रेंचाइजी
मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 10.75 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका) 1.5 करोड़ 10 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
सैम कुरेन (इंग्लैंड) 1 करोड़ 5.5 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 15.5 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
वरुण चक्रवर्ती 20 लाख 4 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
दीपक हुडा 40 लाख 50 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
यशस्वी जायसवाल  20 लाख 2.4 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 2 करोड़ हैदराबाद सनराइजर्स
जिमी नीशम (न्यूजीलैंड) 50 लाख 50 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
संदीप बावनका 20 लाख  20 लाख हैदराबाद सनराइजर्स
पवन देशपांडे 20 लाख 20 लाख रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ 4.8 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) 20 लाख 20 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
फैबियन एलेन(वेस्टइंडीज) 50 लाख 50 लाख हैदराबाद सनराइजर्स
क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड) 75 लाख 3 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
तेजिंदर ढिल्लन 20 लाख 20 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
अब्दुल समद 20 लाख 20 लाख हैदराबाद सनराइजर्स
अनिरुद्ध जोशी 20 लाख 20 लाख राजस्थान रॉयल्स
दिग्विजय देशमुख 20 लाख 20 लाख मुंबई इंडियंस
प्रिंस बलवंत राय सिंह 20 लाख 20 लाख मुंबई इंडियंस
संजय यादव 20 लाख 20 लाख हैदराबाद सनराइजर्स
टॉम कुरेन (इंग्लैंड) 1 करोड़ 1 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
इसरू उडाना 50 लाख 50 लाख रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विकेटकीपर 

प्लेयर बेस प्राइज सोल्ड रेट फ्रेंचाइजी
एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) 50 लाख 2.4 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
अनुज रावत (भारत) 20 लाख 80 लाख राजस्थान रॉयल्स
प्रभसिमरन सिंह 20 लाख 55 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
जे फिलिप (ऑस्ट्रेलिया) 20 लाख 20 लाख रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
निखिल नाइक 20 लाख 20 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
शहबाज अहमद 20 लाख 20 लाख रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

गेंदबाज

प्लेयर बेस प्राइज सोल्ड रेट फ्रेंचाइजी
कूल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ 8 करोड़ मुंबई इंडियंस
शेल्डन कॉटरेल (वेस्टइंडीज) 50 लाख 8.5 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
जयदेव उनादकट 1 करोड़ 3 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
पीयूष चावला 1 करोड़ 6.75 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स
आकाश सिंह 20 लाख 20 लाख  राजस्थान रॉयल्स
कार्तिक त्यागी 20 लाख 1.3 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
इशान पोरेल 20 लाख 20 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
एम सिद्धार्थ 20 लाख 20 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
रवि विश्नोई 20 लाख 2 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 2 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स
मोहित शर्मा 50 लाख 50 लाख दिल्ली कैपिटल्स
तुषार देशपांडे 20 लाख 20 लाख दिल्ली कैपिटल्स
आर साईं किशोर 20 लाख 20 लाख चेन्नई सुपर किंग्स
मोहसिन खान 20 लाख 20 लाख मुंबई इंडियन
केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया) 1.5 करोड़ 4 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
उसैन थॉमस (वेस्टइंडीज) 50 लाख 50 लाख राजस्थान रॉयल्स
प्रवीण तांबे  20 लाख 20 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
डेल स्टेन (द अफ्रीका) 2 करोड़ 2 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
एंड्र्यू टाई (ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ 1 करोड़ राजस्थान रॉयल्स

नीलामी के बाद टीम स्क्वाड

 

Created On :   19 Dec 2019 4:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story