- Dainik Bhaskar Hindi
- Cricket
- IPL auction players list 2021 live IPL 2021 Auction Live Updates on Players Sold IPL Auction Live Countdown to Player Auction 2021
दैनिक भास्कर हिंदी: IPL Auction 2021: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, 16 करोड़ 25 लाख में राजस्थान ने खरीदा

हाईलाइट
- 292 खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 61 का स्लॉट
- 40-45 क्रिकेटर्स के ही बिकने की उम्मीद
- ग्लेन मैक्सवेल पर 8 टीमों की नजर
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। आईपीएल के इतिहास में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। मॉरिस की बेस प्राइज 75 लाख थी। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल के हाईएस्ट पेड प्लेयर की बात करें तो वो विराट कोहली हैं। विराट को 17 करोड़ में RCB ने रिटेन किया था।
मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है। मॉरिस के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
IPL Auction 2021 Live updates
- क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा
Base price - INR 75 Lac
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
Sold for - INR 16.25 Cr@rajasthanroyals win the bidding war to bring @Tipo_Morris on board. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/m5AMqKE1Dy
- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा
Base Price - INR 2 Crore
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
Sold for - INR 14.25 Crore@Gmaxi_32 heads to @RCBTweets after a fierce bidding war. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/XKpJrlG5Cc
- मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा
Moeen Ali will now don the Yellow after @ChennaiIPL acquire his services for INR 7 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/I4y4KaECdr
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
- 50 लाख की बेस प्राइज वाले शिवम दूबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा
Shivam Dube goes to @rajasthanroyals for INR 4.4 Cr at the @Vivo_India #IPLAuction. pic.twitter.com/cpsCHAGo1T
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
- शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा
.@KKRiders bring @Sah75official on board for INR 3.2 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/VvolLQsVv2
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
- स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख रुपय में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
.@stevesmith49 moves to @DelhiCapitals for INR 2.20 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/gDoNb1frkV
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
IPL में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
क्रिस मॉरिस
बेस प्राइज- 75 लाख
कितने में बिके- 16 करोड़ 25 लाख
किसने खरीदा- राजस्थान रॉयलस्
मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है। मॉरिस के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
ग्लेन मैक्सवेल
बेस प्राइज- 2 करोड़
कितने में बिके- 14 करोड़ 25 लाख
RCB ने आईपीएल सीजन 2021 के लिए ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। उन्हें पिछले सीजन में 10.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा गया था। उन्होंने सीजन के 11 मैच में सिर्फ 13.18 की औसत से 145 रन बनाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में उनका बल्ला जमकर चला था। मौजूदा सीजन में उन्होंने 14 मैच में 31.58 की औसत से 379 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने आईपीएल में 82 मैच खेले हैं। जिनमें 1505 रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए हैं।
शाकिब अल हसन
बेस प्राइज- 2 करोड़
कितने में बिके- 3 करोड़ 20 लाख
किसने खरीदा- कोलकाता नाइट राइडर्स
शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। बांग्लादेशी प्लेयर शाकिब अल हसन आईसीसी के ऑलराउंडर की टी-20 विश्व रैंकिंग में 5 वें नंबर पर काबिज हैं। इस लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर पर इस बार सभी फ्रेंचाइजियां जमकर पैसा लुटा सकती हैं। शाकिब बल्लेबाजी में भी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। शाकिब ने आईपीएल में 63 मैच खेल हैं। जिसमें 746 रन बनाएं और 59 विकेट हासिल किए हैं।
नीलामी में इन पर रहेगी नजर
- काइल जेमिसन (बेस प्राइज 75 लाख)
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेमिसन अब तक आईपीएल नहीं खेले हैं। उनकी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी गई है। जेमिसन 140 की रफ्तार से बॉलिंग करने के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 226 रन बनाए और 36 विकेट लिए हैं। वहीं, 2 वनडे मैच में 25 रन बनाए और 3 विकेट लिए हैं। टी-20 में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट हैं।
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (बेस प्राइज 20 लाख)
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में सबसे तेज 37 बॉल पर शतक जड़ा था। यह टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। केरल के बल्लेबाज ने अजहरुद्दीन ने 5 मैच में 195 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। 158 रन बाउंड्री से लिए। एक शतक जड़ा। टी-20 में अजहरुद्दीन ने 24 मैच में 142 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए।
- अर्जुन तेंदुलकर (बेस प्राइज 20 लाख)
सचिन तेंदुलकर के बेटे और लेफ्ट-ऑर्म पेसर अर्जुन ने MIG क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 3 विकेट लिए थे। साथ ही इस ऑलराउंडर ने 31 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। उनकी टीम 194 रन से जीती थी। अर्जुन ने 2 टी 20 मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं।
किस देश के कितने खिलाड़ी
- ऑस्ट्रेलिया- 35
- न्यूजीलैंड- 20
- वेस्टइंडीज-19
- इंग्लैंड- 17
- दक्षिण अफ्रीका-14
- श्रीलंका-9
- अफगानिस्तान-7
- नेपाल-1
- यूएई-1
- अमेरिका-1
इन 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये
Big Names, Big Draws in VIVO #IPLAuction 2021!
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2021
How will these players fare? pic.twitter.com/TmZJxBEzoZ
- केदार जाधव
- ग्लेन मैक्सवेल
- स्टीव स्मिथ
- जेसन रॉय
- मोइन अली
- शाकिब अल हसन
- सैम बीलिंग्स
- हरभजन सिंह
- मार्क वुड
- लेम पेलनकट
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: B'Day: क्रिकेट की दुनिया में की थी धांसू एंट्री, अब जाने जाते हैं मैच फिक्सिंग, लव लाइफ और राजनीति के कारण
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्रिस्बेन के होटल में टीम इंडिया को नहीं मिली बेसिक सुविधाएं, BCCI के हस्तक्षेप के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसिलिटी देने का आश्वासन दिया
दैनिक भास्कर हिंदी: Racial Abuse: नस्लीय टिप्पणी पर सचिन का बयान- क्रिकेट भेदभाव नहीं करता, ऐसे लोगों के लिए मैदान में कोई जगह नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी
दैनिक भास्कर हिंदी: India vs Australia: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट के लिए आ सकेंगे 25 प्रतिशत दर्शक