विराट बोले, मैं वनडे सीरीज के लिए तैयार, मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई

Press conference: virat kohli says available for south africa odi series india vs south africa
विराट बोले, मैं वनडे सीरीज के लिए तैयार, मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई
कप्तानी विवाद पर विराट विराट बोले, मैं वनडे सीरीज के लिए तैयार, मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई
हाईलाइट
  • विराट ने सभी अटकलों पर विराम लगाया
  • विराट बोले वे चयन के लिए हमेशा तैयार हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर छिड़े विवाद पर विराट आज पहली बार सामने आए। उन्होंने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि उनके बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। विराट ने साफ किया है वे वनडे खेलने के लिए तैयार हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले खबरों में कहा गया था कि कोहली बेटी के जन्मदिन के चलते वनडे सीरीज से आराम ले सकते हैं। इसके बाद कई तरह की अटकलें भी सामने आईं, लेकिन विराट ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। 

खेल से बड़ा कोई नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा विवाद पर बोले खेल मंत्री

मीडिया से चर्चा में विराट ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में गलत खबरों को फैलाया जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि, टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच खटपट चल रही है। विराट ने कहा कि वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध थे और अब भी हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी भी बीसीसीआई से आराम के लिए नहीं कहा। मैं दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हूं और हमेशा से था। 

विराट से जब रोहित और उनके बीच अनबन वाली खबरों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें लिखने वालों और सूत्रों से ये सवाल करना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस तरह की खबरें जो भी लोग लिख लिख रहे हैं वे भरोसे लायक नहीं हैं।

अजहर ने कोहली-रोहित के ब्रेक की टाइमिंग पर उठाया सवाल, मचा बवाल

मालूम हो कि हाल ही में कोहली और शर्मा के बीच मतभेद होने की खबरों को लेकर खेल मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बयान दिया था। उन्होंने ​कहा था कि, खेल से बड़ा कोई नहीं है। खेल ही सर्वोत्तम है, किसी खिलाड़ी के बीच क्या अनबन है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूँ। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, संस्थान को इस पर जानकारी देना चाहिए। 

Created On :   15 Dec 2021 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story