वर्ल्ड कप में पहली बार कमेंट्री करते नजर आए मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर

Sachin Tendulkar to make his commentary debut in ICC ODI World Cup 2019 opener
वर्ल्ड कप में पहली बार कमेंट्री करते नजर आए मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर
वर्ल्ड कप में पहली बार कमेंट्री करते नजर आए मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे ICC वर्ल्ड कप 2019 से कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। सचिन अब वर्ल्ड कप में पहली बार कमेंट्री करते नजर आएंगे। तेंदुलकर लंदन के ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में कमेंट्री बॉक्स में दिखाई दे रहे है। 

 

 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी और इंग्लिश में फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव प्री-शो में दोपहर 1.30 बजे अपने खुद के सेगमेंट "सचिन ओपन्स अगेन" में भी दिखाई दिए। इस सेगमेंट में उनके साथ अन्य क्रिकेट विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के छह संस्करणों में कुल 2,278 रन बनाए हैं। उनके नाम टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2003 में 11 मुकाबलो में कुल 673 रन बनाए थे। भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका से होगा। 

Created On :   30 May 2019 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story