बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

Sourav Ganguly Corona positive, hospitalized in Kolkata
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
कोविड-19 बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • कोरोना के सामान्य लक्षण देखे गए
  • गांगुली को दोनों डोज लग चुके हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद वे आइसोलेट हो गए हैं। फिलहाल गांगुली को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है।आपको बता दें कि, गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है। ऐसे में ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यह खबर टेंशन देने वाली है।

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने 34वीं बार अपने नाम दर्ज की जीत, इंग्लैण्ड बुरी तरह परास्त हुआ

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (26 दिसंबर) को गांगुली को हल्का बुखार था और सोमवार शाम (27 दिसंबर) को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होना एक एहतियाती कदम है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। 49 वर्षीय क्रिकेटर को पहले से मौजूद हृदय की बीमारी की स्थिति के कारण चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा घर पर आइसोलेट नहीं करने की सलाह दी गई थी। 

मालूम हो कि, सर्दी के मौसम में इसी साल यानी कि 2021 की शुरुआत में गांगुली अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद यह दूसरी बार है जब गांगुली अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि जनवरी 2021 में गांगुली को सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। 

Created On :   28 Dec 2021 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story