शानदार शनिवार को देखने मिलेंगे दो जबरदस्त मुकाबले, राजस्थान के सामने दिल्ली तो मुंबई के सामने चेन्नई की चुनौती

आईपीएल 2023 शानदार शनिवार को देखने मिलेंगे दो जबरदस्त मुकाबले, राजस्थान के सामने दिल्ली तो मुंबई के सामने चेन्नई की चुनौती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2023 में आज शानदार शनिवार के दिन एक बार फिर से डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। जहां दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती रहने वाली है। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का पहला एल-क्लासिको मुकाबला होने वाला है। एक तरफ दिल्ली और मुंबई की टीमें टूर्नामेंट में अपने जीत का खाता खोलना चाहेंगी, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और चेन्नई की टीमें अपने जीत के अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। 

अपनी पहली जीत की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स

सीजन के तीसरे डबल हेडर के पहले मुकाबले में राजस्थान की टीम अपने नए होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों की इस टूर्नामेंट में शुरुआत बिल्कुल ही अलग रही है। जहां राजस्थान की टीम को अपने शुरुआत दो मुकाबलों में एक जीत और एक हरा मिली है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने दोनों मुकाबले हारकर यहां पहुंची है। इसलिए दोनों टीमों के बीच हेने वाले इस मुकाबले जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। 

सीजन का पहला एल-क्लासिको आज

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने रहने वाली हैं। जहां चेन्नई की टीम टूर्नामेंट के ओपनिंग एनकाउंटर में गुजरात से हारने के बाद अगले मुकाबले में लखनऊ को हराकर यहां पहुंची है। तो दूसरे ओर मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले मुकाबले में बैंगलोर से करारी हार झेलने के बाद अपने होम ग्राउंड पर पहुंची है। टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। 

दोनों मुकाबले होंगे हाई-स्कोरिंग 

शानदार शनिवार को खेले जाने वाले दोनों मुकाबले हाई-स्कोरिंग ग्राउंड पर होने वाले हैं। राजस्थान और दिल्ली के बीच दिन का पहला मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर होने वाला है जहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। इस मैदान पर पहली पारी में औसतन स्कोर 187 रनों का है। वहीं दूसरी ओर वानखेड़े का मैदान तो गेंदबाजों के लिए हमेशा से कब्र सबित होता आया है। यहां शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए पिच पर मदद रहती है लेकिन बाद में यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है। 

राजस्थान और दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, सरफराज खान/मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया और मुकेश कुमार/खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर/जो रूट, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

मुंबई और चेन्नई की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सिसांडा मगाला/ड्वेन प्रीटोरियस, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला।

Created On :   8 April 2023 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story