World Cup 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, शिखर धवन का शानदार शतक

World Cup 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, शिखर धवन का शानदार शतक
हाईलाइट
  • जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवरों में 316 रन बनाकर ऑलआउट हो गई
  • भारत ने शिखर धवन के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया है
  • भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा था

डिजिटल डेस्क लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 14वें मैच में भारत ने शिखर धवन के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया है। लंदन के केनिंगटन मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवरों में 316 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 117 रन शिखर धवन ने बनाए। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी स्टीव स्मिथ ने खेली। शिखर धवन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

स्कोरबोर्ड (भारत)

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित कै. केरी बो. कूल्टर नाइल 57 70 3 1
धवन कै. लायन बो. मिशेल स्टार्क 117 109 16 0
कोहली कै. कमिंस बो स्टोइनिस 82 77 4 2
पंड्या कै. फिंच बो. कमिंस 48 27 4 3
धोनी कै. एंड बो. स्टोइनिस 27 14 3 1
लोकेश राहुल नॉटआउट 11 3 1 1
जाधव नॉटआउट 0 0 0 0

रन : 352/5, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10
विकेट पतन : 1-127, 2-220, 3-301, 4-338, 5-348

गेंदबाजी : पैट कमिंस 10-0-55-1, मिशेल स्टार्क 10-0-74-1, नाथन कूल्टर नाइल 10-1-63-1, ग्लेन मैक्सवेल 7-0-45-0, एडम जम्पा 6-0-50-0, मार्क्स स्टोइनिस 7-0-62-2

 

स्कोरबोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डेविड वॉर्नर कै. भुवी बो चहल 56 84 5 0
एरॉन फिंच रनआउट (जाधव/पंड्या) 36 35 3 1
स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू बो. भुवनेश्वर 69 70 5 1
उस्मान ख्वाजा बो. बुमराह 42 39 4 1
ग्लेन मैक्सवेल कै. जडेजा बो. चहल 28 14 5 0
मार्क्स स्टोइनिस बो. भुवनेश्वर 0 2 0 0
एलेक्स केरी नॉटआउट 55 35 5 1
कूल्टर नाइल कै. कोहली बो. बुमराह 4 9 0 0
पैट कमिंस कै. धोनी बो. बुमराह 8 7 1 0
मिशेल स्टार्क रनआउट (शंकर/भुवी) 3 3 0 0
एडम जम्पा कै. जडेजा बो भुवनेश्वर 1 3 0 0

रन : 316/10, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 14

विकेट पतन : 1-61, 2-133, 3-202, 4-238, 5-238, 6-244, 7-283, 8-300, 9-313, 10-316

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 10-0-50-3, जसप्रीत बुमराह 10-1-61-3, हार्दिक पंड्या 10-0-68-0, कुलदीप यादव 9-0-55-0, युजवेंद्र चहल 10-0-62-2, केदार जाधव 1-0-14-0

 

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

 

Created On :   9 Jun 2019 6:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story