IPL News: आज के मुकाबले में नीतीश रेड्डी को क्यों नहीं दिया गया मौका? कप्तान पैट कमिंस ने बताई मुख्य वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पैड कमिंस ने नीतीश रेड्डी के बारे में क्या बताया?
टॉस जीतने के बाद हैदराबाद कप्तान ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और बहुत गर्म है। हम बल्लेबाजी करेंगे और टोटल बनाएंगे। मैं पिच को पढ़ने में अच्छा नहीं हूं। यह अच्छी खेलती है और हाई स्कोरिंग होगी। युवा खिलाड़ी शानदार रहे हैं, पुराने खिलाड़ियों ने खुद को संभाला है, मुझे लगता है कि हम एक बार छोड़कर हमेशा 220 के पार गए हैं। हम जानते हैं कि हम हर गेम नहीं जीतेंगे, लेकिन यह अंदाज हमारे लिए अच्छा काम कर रहा है। नीतीश बीमारी की वजह से नहीं खेल पाएंगे। स्मरण डेब्यू कर रहे हैं। हर्षल पटेल हर्ष दुबे की जगह वापस आए हैं।'
अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त क्या कहा?
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। ब्रेक से हमें सच में मदद मिली है, हमने उन चीजों के बारे में सोचा है जो हमने अच्छी कीं और उन एरिया के बारे में भी सोचा है जहां हम सुधार कर सकते हैं। यह सब उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमने दो बदलाव किए हैं। फिन एलन टिम सीफर्ट की जगह लेंगे। मनीष पांडे रमनदीप सिंह की जगह खेल रहे हैं।'
हैदराबाद की प्लेइंग- 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
कोलकाता की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
Created On :   3 May 2026 8:47 PM IST












