IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान की निकली हेकड़ी..लिया यू-टर्न, वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए हुआ राजी! पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान की निकली हेकड़ी..लिया यू-टर्न, वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए हुआ राजी! पढ़ें पूरी खबर
भारत के साथ वर्ल्डकप में मैच खेलने पर पाकिस्तान राजी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह मैच शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को ही कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ वर्ल्डकप में मैच खेलने पर पाकिस्तान राजी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह मैच शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को ही कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे लेकर आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) की तरफ से आज देर रात या फिर कल सुबह तक ऑफिशियल स्टेटमेंट आ सकता है।

दरअसल, पाकिस्तान के मैच खेलने न खेलने को लेकर आज (9 फरवरी) आईसीसी और पीसीबी के बीच मीटिंग हुई थी, जिसके बाद ये निर्णय हुआ। मीटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने कई मांगे रखी थीं जिनमें में कुछ को स्वीकार कर लिया गया और कुछ को अस्वीकार।

पाकिस्तान क्या मांगे रखी थीं?

मीटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से यह मांग रखी थी कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के वर्ल्डकप से बाहर होने पर उसे जो आर्थिक हानि हुई है उसका मुआवजा दिया जाए। इस मांग को आईसीसी ने मान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुआवजे के तौर पर उसे अंडर -19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने मांग रखी थी कि उसे हर साल मिलने वाले रेवेन्यू बढ़ाकर दिया जाए। अभी पाकिस्तान को आईसीसी की ओर से हर साल 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर रेवेन्यू के रूप में मिलता है। आईसीसी ने उसकी इस मांग पर विचार करने की बात कही है।

इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करवाने के लिए कहा था। पाकिस्तान की इस मांग को आईसीसी ने ठुकरा दिया। काउंसिल ने कहा कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके साथ पीसीबी की ओर से भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश ट्राई सीरीज करवाने का प्रस्ताव पीसीबी की ओर से रखा गया था, इसे भी आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया।

Created On :   9 Feb 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story