Pakistan Boycott T20 WC 2026: वर्ल्डकप का बायकॉट पाकिस्तान को पड़ेगा भारी..हो जाएगा कंगाल, लगेगा इतने करोड़ का फटका

वर्ल्डकप का बायकॉट पाकिस्तान को पड़ेगा भारी..हो जाएगा कंगाल, लगेगा इतने करोड़ का फटका
7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हालांकि उसके इस मेगा इवेंट में खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हालांकि उसके इस मेगा इवेंट में खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की, जिसमें पीएम शरीफ ने निर्देश दिया कि इसी सप्ताह शुक्रवार या फिर अगले सप्ताह सोमवार को वर्ल्डकप के लिए टीम को भेजने पर फैसला लिया जा सकता है। पाकिस्तान के लिए वर्ल्डकप से बाहर होने का फैसला लेना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि ऐसा करने पर उसे करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

लगेगा का करोड़ों का फटका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी के सूत्रों का कहना है कि यदि पीसीबी अपनी टीम को वर्ल्ड कप से चंद दिनों पहले न भेजने का फैसला करता है तो यह सहभागिता समझौते का उल्लंघन माना जाएगा। उसे फिर वह रकम नहीं मिलेगी जो उसे हर साल आईसीसी की ओर से दी जाती है।

दरअसल पीसीबी को साल में ICC रेवेन्यू का 5.75 प्रतिशत हिस्सा मिलता है, जो कि करीब 34.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है। पाकिस्तान की मुद्रा में यह रकम करीब 966 करोड़ रुपये होती है। वर्ल्ड कप का बायकॉट करने पर पाकिस्तान को यह रकम नहीं दी जाएगी।

इसी के साथ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि पाकिस्तान केवल अपनी सरकार की सलाह पर वर्ल्ड कप में खेलने से मना करता है, तो आईसीसी इसे खेल का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करने का प्रयास मानेगी। इससे उन पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भी सीधा असर पड़ेगा जो विदेशी लीगों में खेलकर ढेर सारा पैसा कमाते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Created On :   26 Jan 2026 9:00 PM IST

Tags

Next Story