T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की हो रही बेइज्जती, अब छोटी-छोटी टीमें भी कर रही हैं चैलेंज जाने पूरा मामला

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की हो रही बेइज्जती, अब छोटी-छोटी टीमें भी कर रही हैं चैलेंज जाने पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में छह वनडे और एक टी-20 विश्व कप खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है और मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। आज (20 फरवरी) पाल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उन्हें जिम्बाब्बे और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की खराब फॉर्म को देखते हुए ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने उन्हें हराने का दावा किया है।

क्या बोले ओमान टीम कप्तान?

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में दो, जबकि ओमान ने तीन मुकाबले गंवाए हैं। 2009 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा, "ये मौका है और हमारे खिलाड़ी तैयार हैं। क्योंकि टी20 अहम पलों का खेल है। मुझे लगता है, उन क्षणों को सही तरीके से खेलते हैं, तो उस खास दिन पर कुछ भी कर सकते हैं। वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही, उन्हें हराने का अच्छा मौका है।"

जतिंदर सिंह ने कहा, "वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसलिए कैंप में माहौल यह है कि लड़के वाकई बहुत पॉजिटिव हैं क्योंकि बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि ओमान-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का इंतजार कर रही है। हम पॉजिटव माइंड सेट के साथ उतरेंगे और मैच को जीतेंगे।"

क्यों हुआ था मैच रद्द?

कैंडी में मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड मैच में बारिश होने के कारण मैच रद्द हो गया। जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से बाहर हो गई। इस मैच के रद्द हो जाने से जिम्बाब्वे और श्रीलंका को एक अंक का फायदा हो गया और वे दोनों टीमें Group B से सुपर आठ में प्रवेश हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया में कुछ मुख्य बल्लेबाजों के चोटिल हो जाने से टीम से जो अपेक्षा की जा रही थी उस पर खरी नहीं उतर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी में कुछ दम खम दिखाया था, लेकिन उसकी खराब गेंदबाजी ने निराश किया। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर बड़ा उलट फेर देखने को मिला।

Created On :   20 Feb 2026 8:26 PM IST

Tags

Next Story