कोहली ने तोड़ा 'विराट' रिकॉर्ड: विराट कोहली ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में लगाया शतकों का अर्धशतक

विराट कोहली ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में लगाया शतकों का अर्धशतक
विराट कोहली ने लगाया पचासवां वनडे शतक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नतमस्तक हो जाइए और इस महान खिलाड़ी का झुककर सजदा कीजिए क्योंकि उसने अपना किया हुआ वादा निभाया है और अपने आइडियल के सामने उसी के घर पर उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मॉर्डन मास्टर विराट कोहली ने महज 106 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्कों की मदद से अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया। शतकों के इस अर्धशतक के साथ ही किंग कोहली ने अपने आइडियल सचिन तेंदुलकर के होम ग्राउंड पर उनके सबसे ज्यादा वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया। यहां भी विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के साल 2003 वर्ल्ड कप में लगाए गए 673 रनों के आंकडे को पार किया। कोहली ने अपनी इस रिकॉर्ड तोड़ पारी में 113 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए।

12 साल पहले किया था वादा

यह वही रात थी, जब भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस मैच के बाद पूरी टीम ने सचिन को कंधे पर बैठाकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया था। इसके बाद विराट कोहली ने एक बयान देकर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्होंने 24 साल देश का भार उठाया है और अब हमारी बारी है।

विराट कोहली के वनडे शतकों की लिस्ट

1. 24 दिसंबर 2009: 107 बनाम श्रीलंका

2. 11 जनवरी 2010: 102* बनाम बांग्लादेश

3. 20 अक्टूबर 2010: 118 बनाम ऑस्ट्रेलिया

4. 28 नवंबर 2010: 105 बनाम न्यूजीलैंड

5. 19 फरवरी 2011: 100* बनाम बांग्लादेश

6. 16 सितंबर 2011: 107 बनाम इंग्लैंड

7.17 अक्टूबर 2011: 112* बनाम इंग्लैंड

8. 02 दिसंबर 2011: 117 बनाम वेस्टइंडीज

9. 28 फरवरी 2012: 133* बनाम श्रीलंका

10. 13 मार्च 2012: 108 बनाम श्रीलंका

11. 18 मार्च 2012: 183 बनाम पाकिस्तान

12. 21 जुलाई 2012: 106 बनाम श्रीलंका

13. 31 जुलाई 2012: 128* बनाम श्रीलंका

14. 05 जुलाई 2013: 102 बनाम वेस्टइंडीज

15. 24 जुलाई 2013: 115 बनाम जिम्बाब्वे

16. 16 अक्टूबर 2013: 100* बनाम ऑस्ट्रेलिया

17. 30 अक्टूबर 2013: 115* बनाम ऑस्ट्रेलिया

18. 19 जनवरी 2014: 123 बनाम न्यूजीलैंड

19. 26 फरवरी 2014: 136 बनाम बांग्लादेश

20. 17 अक्टूबर 2014: 127 बनाम वेस्टइंडीज

21. 16 नवंबर 2014: 139* बनाम श्रीलंका

22. 15 फरवरी 2015: 107 बनाम पाकिस्तान

23. 22 अक्टूबर 2015: 138 बनाम साउथ अफ्रीका

24. 17 जनवरी 2016: 117 बनाम ऑस्ट्रेलिया

25. 20 जनवरी 2016: 106 बनाम ऑस्ट्रेलिया

26 23 अक्टूबर 2016: 154* बनाम न्यूजीलैंड

27. 15 जनवरी 2017: 122 बनाम इंग्लैंड

28. 06 जुलाई 2017: 111* बनाम वेस्टइंडीज

29. 31 अगस्त 2017: 131 बनाम श्रीलंका

30. 03 सितंबर 2017: 110* बनाम श्रीलंका

31. 22 अक्टूबर 2017: 121 बनाम न्यूजीलैंड

32. 29 अक्टूबर 2017: 113 बनाम न्यूजीलैंड

33. 01 फरवरी 2018: 112 बनाम साउथ अफ्रीका

34. 07 फरवरी 2018: 160* बनाम साउथ अफ्रीका

35. 16 फरवरी 2018: 129* बनाम साउथ अफ्रीका

36. 21 अक्टूबर 2018: 140 बनाम वेस्टइंडीज

37. 24 अक्टूबर 2018: 157* बनाम वेस्टइंडीज

38. 27 अक्टूबर 2018: 107 बनाम वेस्टइंडीज

39. 15 जनवरी 2019: 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया

40. 05 मार्च 2019: 116 बनाम ऑस्ट्रेलिया

41. 08 मार्च 2019: 123 बनाम ऑस्ट्रेलिया

42. 11 अगस्त 2019: 120 बनाम वेस्टइंडीज

43. 14 अगस्त 2019: 114* बनाम वेस्टइंडीज

44. 10 दिसंबर 2022: 113 बनाम बांग्लादेश

45. 10 जनवरी 2023: 113 बनाम श्रीलंका

46. 15 जनवरी 2023: 166* बनाम श्रीलंका

47. 11 सितंबर 2023: 122* बनाम पाकिस्तान

48. 19 अक्टूबर 2023: 103* बनाम बांग्लादेश

49. 05 नवंबर 2023: 101* बनाम साउथ अफ्रीका

50. 15 नवंबर 2023: 100* बनाम न्यूजीलैंड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक

विराट कोहली- 504 मैच, 80 शतक

रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

विराट कोहली के कुल इंटरनेशनल शतक- 80

वनडे में शतक- 50

टेस्ट में शतक- 29

टी-20 में शतक- 01

Created On :   15 Nov 2023 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story