Year Ender 2025: रोहित-कोहली से लेकर पुजारा और हेनरिक क्लासेन तक, क्रिकेट जगत के इन दिग्गजों ने लिया संन्यास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 की समाप्ति और 2026 के आगमन में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस साल क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। किसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ली तो किसी ने तीन में से एक या दो फॉर्मेट को अलविदा कहा। इन प्लेयर्स में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन से वो खिलाड़ी हैं जिनका अब क्रिकेट ग्राउंड पर जलवा देखने को नहीं मिलेगा।
तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले प्लेयर्स
सबसे पहले उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीन फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 से संन्यास लिया। इसमें सबसे पहला नाम राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का है। उनके अलावा अगला नाम वेस्टइंडीज के विकेटकीपर/बल्लेबाज निकोलस पूरन का है। उन्होंने भी इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं संन्यास लेने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट...
हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
वरुण एरॉन (भारत)
ऋद्धिमान साहा (भारत)
आसिफ अली (पाकिस्तान)
यह भी पढ़े -'मेरे परिवार में सभी जश्न मना रहे', रिकॉर्ड कीमत में सीएसके का हिस्सा बनने के बाद बोले कार्तिक शर्मा
इन क्रिकेटरों ने छोड़े 1 या 2 फॉर्मेट
भारत के रोहित शर्मा-विराट कोहली, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क व ग्लेन मैक्सवेल...ये वे नाम हैं जिन्होंने इस साल क्रिकेट के चुनिंदा फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्डकप के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं इस साल मई में दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए ही दिखाई देंगे। इन के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है, वे अब केवल टेस्ट व वनडे में खेलते दिखेंगे।
इस साल सबसे ज्यादा संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई के क्रिकेटर हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को, मिचेल स्टार्क टी20 इंटरनेशनल को, मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट को और स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इनके अलावा श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वे बाकी दो फॉर्मेट वनडे और टी20 खेलते रहेंगे।
Created On :   17 Dec 2025 3:39 PM IST












