पुलिस कार्रवाई: बेतिया रेलवे स्टेशन से 4.5 किलोग्राम चरस के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

बेतिया रेलवे स्टेशन से 4.5 किलोग्राम चरस के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार
रात तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया

डिजिटल डेस्क, बेतिया। बिहार के बेतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुलिस ने बुधवार की रात तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 4.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक पंजाब की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि ये सभी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठी थी। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी जांच की गई तो उनके पास से 9 पॉकेट चरस बरामद हुआ, जो लगभग 4.50 किलो है।

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार महिला तस्करों में एक महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है जबकि दो अन्य बिहार की रहने वाली है। जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बतायी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नेपाल से चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Dec 2023 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story